बॉलीवुड

शाहरुख खान का बड़ा खुलासा, इसलिए जेल में बिताई थी एक रात, बताई पूरी घटना

SHahrukh khan Reveals his Jail Experience : बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान ने एक शो के दौरान जेल में अपने बुरे अनुभव के बारे में बताया। एक विवादास्पद घटना को लेकर शाहरुख ने कहा, "मैं इससे बहुत परेशान हो गया था और मैं इंडस्ट्री में बिल्कुल नया था।
2 min read
Oct 26, 2019
shahrukh

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान ने एक शो के दौरान जेल में अपने बुरे अनुभव के बारे में बताया। एक विवादास्पद घटना को लेकर शाहरुख ने कहा, "मैं इससे बहुत परेशान हो गया था और मैं इंडस्ट्री में बिल्कुल नया था।"

मैं हर खबर पर रिएक्शन कर देता था, शुक्र है उस समय सोशल मीडिया नहीं था। उस दौर में सिर्फ समाचार पत्र और मैगजीन हुआ करती थीं। मेरे बारे में कोई खबर लगी थी मैंने संपादक को फोन किया और कहा, 'आपने यह लिखा था'...संपादक ने कहा, तुम इसे मजाक में ले सकते हो..यह सिर्फ एक मजाक है। मैंने कहा, ‘मुझे यह मजाक नहीं लगता। मैं उनके दफ्तर गया और मैंने वहां बहुत बदतमीजी की।"

शाहरुख़ खान ने घटना का आगे का किस्सा बताते हुए कहा, ‘मैं एक दिन सेट पर शूटिंग कर रहा था तब ही वहां पुलिस आ गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा, हमें आपसे कुछ प्रश्न पूछने हैं। इस दौरान वे मुझे जेल ले गए।"

शाहरुख ने जेल की स्थिति का खुलासा करते हुए कहा, जब मैं जेल में पहुंचा तो मैंने पाया ये बहुत ही गंदी जगह है। यह एक छोटी सी कोठरी जैसी जेल थी। मैंने पुलिस से छोड़े जाने की गुहार भी लगाई मैंने कहा मैं दोबारा ऐसा नहीं करूंगा। लेकिन वे नहीं मानें...यह मेरे जीवन की बेहद ही भयावह घटना थी।" शाहरुख जल्द ही साउथ के डायरेक्टर एटली के साथ फिल्म में नजर आ सकते हैं।

Published on:
26 Oct 2019 06:41 pm