बॉलीवुड

अमिताभ के ‘जलसा’ से महंगा है शाहरुख का अरबों का बंगला ‘मन्नत’, देखें अंदर की तस्वीरें

अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान का मुंबई स्थित बंगला अंदर से किसी महल से कम नहीं है। इसकी कीमत 200 करोड़ बताई जा रही है....
3 min read
Jun 11, 2020
Shahrukh Khan Mannat
Shahrukh Khan Mannat

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) और गौरी खान ( Gauri Khan ) बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक हैं। उनके तीन बच्चे सुहाना ( Suhana Khan ) , अबराम ( Abram ) और आर्यन खान ( Aryan Khan ) हैं। शाहरुख के बंगले मन्नत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। मन्नत को खुद किंग खान की पत्नी गौरी ने डिजाइन किया है। गौरी जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख के बंगला मन्नत करीब 200 करोड़ की कीमत का है।

View this post on Instagram

Most days he deserves it ...

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

2005 में नाम रखा था 'मन्नत'
पहले शाहरुख के बंगले का नाम 'विला विएना' था और वर्ष 2005 में उन्होंने 'मन्नत' नाम रखा था। मुंबई में शाहरुख खान का घर सबसे ज्यादा मशहूर और क्राउडी प्लेस है। अक्सर शाहरुख अपने बंगले की बालकानी में खड़े होकर फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हैं। चाहे फिर ईद हो या दिवाली।

View this post on Instagram

Merry Christmas ❤

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

View this post on Instagram

Experimenting💄

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

जिम से लेकर स्विमिंग पूल तक सबकुछ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख के बंगले मन्नत के अंदर लाइब्रेरी, जिम, स्विमिंग पूल, मिनी थिएटर और कई गाड़ियों के लिए बेसमेंट पार्किंग सहित सभी सुविधा हैंं। इतना नहीं शाहरुख का एक ऑफिस भी है, जहां वे अपना पर्सनल काम करते हैं। उन्हें बुक्स पढ़ने का काफी शौक हैं।

View this post on Instagram

#WarAgainstVirus @my_bmc

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

View this post on Instagram

#WarAgainstVirus @my_bmc

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

बच्चों की देखरेख में बिजी हैं शाहरुख
पिछले दिनों एक इंटरव्यू में गौरी खान ने कहा था कि शाहरुख खान ने फिल्मों से ब्रेक लेकर बच्चों की देखभाल करने का निर्णय किया है। वहीं गौरी ने अपना समय एक डिजाइनिंग कंपनी में लगाया है। गौरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि फिल्मों से ब्रेक लेकर बच्चों की देखरेख करने का। मुझे खुशी है कि अब शाहरुख के घर रहने से मैं ट्रेवल कर सकती हूं। बता दें कि शाहरुख ने फिल्म 'जीरो' के बाद अभी तक कोई नया प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

Published on:
11 Jun 2020 12:52 pm