
बॅालीवुड इंडस्ट्री में आज कई एक्टर्स शोहरत कमा रहे हैं। इस इंडस्ट्री में किसी भी युवक को उसके धर्म या नागरिकता से नहीं बल्कि उसके टैलेंट से मापा जाता है। आज बी टाउन इंडस्ट्री में हिंदू भी हैं और मुस्लिम भी, भारतीय भी है और पाकिस्तानी भी लेकिन देखिए सभी एकसाथ खुशी- खुशी काम कर रहे हैं।
पर वो कहते हैं ना किसी मुल्क की इमेज वहां रहने वालों के लिए बेइज्जती का सबब बन जाती है। इसका सीधा उदाहरण हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर। अब जरा बताइए उनका क्या कसूर है कि वो पाकिस्तानी हैं?
सबा का वो इमोशनल वीडियो आप में से कई लोग देख चुके होंगे, जिसमें सबा बता रही हैं कि वे कैसे एक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए दूसरे मुल्क गयी थी। सबा को एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था और उनकी कड़ी पूछताछ की गई थी जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो डाला और उसमें जमकर आंसू बहाए। हालाकि बाद ही उन्हें जाने दिया गया, जबकि बाकी भारतीय लोगों को सुरक्षा जांच में कोई दिक्कत नहीं हुई। बता दें उन्हें सिर्फ इसलिए पकड़ा गया था क्योंकि सबा के पास जो पासपोर्ट है, उस पर पाकिस्तान लिखा है।
आतंकवाद की वजह से आज कई देशों के नागरिकों को बदनामी झेलनी पड़ती है।वैसे बता दें सबा तो पाकिस्तानी हैं लेकिन शाहरुख खान को तो आज पूरी दुनिया जानती है। और उनके पासपोर्ट पर तो इंडिया लिखा हैं, फिर क्यों उन्हें एयरपोर्ट पर पकड़ा गया ?
बता दें अमेरिका में न्यू जर्सी नेवार्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाहरुख को अपने सरनेम 'खान' की वजह से कई घंटों के लिए डिटेन किया गया था। और चौंकाने वाली बात तो ये हैं कि ये घटना तब की है जब शाहरुख खान अपनी फिल्म 'माय नेम इज खान' को प्रमोट करने यूएस गये थे, जिसके एक डायलॅाग से तो हम सभी वाकिफ हैं कि ,' My name is Khan and I am not a terrorist।' लेकिन इस बात को उस वक्त वहीं दबा दिया गया ये कहकर कि ये फिल्म के प्रमोशन का एक तरीका है।
इसी तरह कई एक्टर्स को लगातार अपने धर्म या देश की वजह इस एम्बेरेसमेंट से होकर गुजरना पड़ता है, अब आप ही बताइए क्या इसमें इनकी कोई गलती है?