बॉलीवुड

पिता की मौत ने शाहरुख की बहन को दिया गहरा सदमा, खो दिया था मानसिक संतुलन

शहनाज, शाहरुख के साथ ही उनके घर में ही रहती हैं। इसके बावजूद उन्हें कम ही मौकों पर देखा गया है।

2 min read
Nov 02, 2018
shahrukh khan

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आधी रात से ही किंग खान के चाहने वाले उनके आवास मन्नत पर उन्हें विश करने के लिए पहुंच गए। इस मौके पर आज हम इस सुपरस्टार की लाइफ से जुड़े एक राज से रूबरू करने जा रहे हैं। वैसे तो शाहरुख अक्सर अपने फैमिली मेंबर्स के साथ नजर आते हैं। उनके परिवार में उनकी वाइफ गौरी, बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम तो हमेशा लाइम लाइट में रहते हैं। लेकिन इनके अलावा भी शाहरुख की फैमिली में एक ऐसी शख्स हैं, जिसके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं शाहरुख की बड़ी बहन शहनाज लाला रूख खान की। शहनाज, शाहरुख के साथ ही उनके घर में ही रहती हैं। इसके बावजूद उन्हें कम ही मौकों पर देखा गया है। इसकी वजह उनकी लाइफ में घटी एक दर्दनाक घटना है जिससे आज भी शाहरुख की बहन उबर नहीं पाई हैं।

पिता की मौत का गहरा सदमा
शाहरुख के पिता की मौत 1981 में कैंसर के कारण हुई थी। बताया जाता है कि शुरुआत में पिता की मौत की खबर शहनाज को पता नहीं थी। जब वो घर वापस लौटीं तो पिता का शव देखकर वो बेहोश हो गईं। पिता की मौत का उन्हें ऐसा सदमा पहुंचा की वो डिप्रेशन में चली गईं। इस घटना के बाद वो कभी स्वस्थ नहीं रहीं।

2 साल तक डिप्रेशन में
एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने बताया, 'शहनाज को पापा की मौत का इतना गहरा सदमा लगा कि वो अपना मानसिक संतुलन खो बैठीं और 2 साल तक इससे उबर नहीं पाईं। वो रोती या चिल्लाती नहीं थीं, लेकिन उनके चेहरे पर पापा के खोने का गम साफ झलकता था। डीडीएलजे (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे) की शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत फिर बिगड़ी, जिसके बाद हम उन्हें इलाज के लिए स्विट्जरलैंड ले गए। इलाज के बाद उनकी हालत पहले से बेहतर हुई लेकिन वो अब भी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई हैं।'

ये भी पढ़ें

कारों के मामले में राजाओं जैसे शौक रखते हैं शाहरुख खान, गैराज में खड़ी हैं ये महंगी कारें
Published on:
02 Nov 2018 02:40 pm
Also Read
View All