बॉलीवुड

शाहरुख की जीरो में अनुष्का- कैटरीना के किरदार हुए लीक! कैटरीना का किरदार सुन सलमान हुए गरम!!

इस तरह के अलग किरदारों को देख कहा जा सकता है कि इस बार फिल्म जीरो शाहरुख की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से...
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2018, 1:05 PM IST
zero star cast
zero star cast

बॅालीवुड इंडस्ट्री के बेताज बादशाह शाहरुख खान जल्द ही अपनी फिल्म जीरो लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी। बता दें ये तिगड़म यशराज की फिल्म 'जब तक है जान' में भी दिखाई दे चुकी है।

आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म में शाहरुख खान एक बोने का किरदार निभा रहे है। हाल में इस फिल्म का टीजर लॅान्च किया गया है जो की काफी हिट रहा।अब एक और बड़ी खबर पता चल रही है।

इस फिल्म में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक वैज्ञानिक का किरदार निभा रही हैं। वे एक ऐसी वैज्ञानिक हैं काफी वक्त से कुछ अविष्कार करने के लिए संघर्ष कर रही है।यकीनन आपने पहले कभी भी अनुष्का को इस तरह के रोल में नहीं देखा होगा।

वहीं अगर कैटरीना की बात करें तो इनका किरदार तो सब से निराला है। जी बता दें कैटरीना फिल्म जीरो में पियक्कड़ बनी हैं। बिना शराब के तो वे रह नहीं पाती हैं। शराब से उसकी जिंदगी पर असर पड़ रहा है और वह बुरी लत से छुटकारा पाने की कोशिश में लगी रहती है।

इस तरह के अलग किरदारों को देख कहा जा सकता है कि इस बार फिल्म जीरो शाहरुख की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। उम्मीद करते हैं कि शाहरुख की ये फिल्म उनकी पिछली कुछ फ्लॅाप फिल्मों की भरपाई कर पाए और इस फिल्म से एक बार फिर शाहरुख अपना जलवा बिखेर पाएं।

फिल्म को लेकर एक और खास खबर के बारे में पता चला है। जी हां 'जीरो' के बारे में कैटरीना ने कुछ खास बता बताई है जिसे सुन आप भी चौंक जाएंगे।

कैट ने बताया कि" फिल्म में पहले 'जीरो' का किरदार मैं अदा करने वाली थी।उस वक्त फिल्म का नाम था "कैटरीना मेरी जान"। फिल्म की कास्ट कुछ और ही थी और उस समय शाहरुख फिल्म के हिस्सा नहीं थे।

अब जरा सोचिए अगर फिल्म का नाम कैटरीना मेरी जान रहता तो क्या होता ? यकीनन इस टाइटल को लेकर सलमान खान और शाहरुख खान के बीच एक बार फिर महायुद्द छिड़ सकता था। क्योंकि भले ही आज सलमान और कैटरीना गर्लफ्रेंड बॅायफ्रेंड ना हो लेकिन उनके बीच का रिश्ता काफी गहरा है।

यहां तक की ये भी सुनने में आया था कि फिल्म टाइगर जिंदा है के दौरान सलमान और कैटरीना में एक बार फिर नजदीकियां बड़ी थी। उन दिनों कैट और सलमान की कई तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुई थी। साथ ही आजकल कैटरीना सलमान के घर के इवेंट्स में शामिल होने लगी हैं, इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान खान फिर कैटरीना के नजदीक आ चुके हैं।

Published on: