बॉलीवुड

करवाचौथ के मौके पर ‘जीरो’ के किरदार बउआ सिंह ने महिलाओं से की ये गुजारिश, जानें खबर

बउआ ने करवा चौथ पर सभी महिलाओं से एक रिक्वेस्ट भी की है।
2 min read
Oct 28, 2018
shahrukh khan zero character bahua tweet ladies on karvachauth 2018
shahrukh khan zero character bahua tweet ladies on karvachauth 2018

बॅालीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म जीरो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अबतक इस फिल्म का टीजर और पोस्टर जारी हो चुका है। फिल्म में शाहरुख बउआ नाम के एक बोने का किरदार अदा कर रहे हैं। आनंद एल रॅाय की इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस करवाचौथ पर शाहरुख ने बउआ सिंह का अकाउंट बनाकर एक ट्वीट जारी किया।

बउआ ने करवा चौथ पर सभी महिलाओं से एक रिक्वेस्ट भी की है। बउआ सिंह ने लिखा, हैलो ट्विटर की महिलाएं। क्या आप में से कोई मेरी लंबी उम्र की प्रार्थना करने के लिए उत्सुक होगा। छलनी हम दे देंगे। आपको बस पकड़ के खड़े होना है। क्या है कि हाइट छोटी है, उम्र तो लंबी कर ही सकते हैं।'

कुछ दिन पहले फिल्म से जुड़े एक करीबी शख्स ने बताया कि, ‘डायरेक्टर आनंद एल राय और शाहरुख के लिए जीरो एक बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। ऐसे में दोनों इस प्रोजेक्ट को लेकर गोपनियता तो बरतना चाहते हैं, लेकिन इसको लेकर रिएक्शन भी जानना चाहते थे। खासकर उस हिस्से के रिएक्शन जो बच्चों के लिहाज से भी सबसे मजेदार होने वाले हैं। ऐसे में अबराम को फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल का रफ कट दिखाया गया और उनकी खुशी यह बताने के लिए काफी थी कि फिल्म सही दिशा में जा रही है।’

गौरतलब है कि फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज की जाएगी। साथ ही फिल्म का ट्रेलर2 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

Published on:
28 Oct 2018 01:03 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा