बॉलीवुड

शाहरुख की दिलवाले पर संकट के बादल, रिलीज से पहले ही हो रहा विरोध

बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ी शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले का रिलीज से पहले ही जबरदस्त विरोध हो रहा है

less than 1 minute read
Nov 30, 2015
dilwale4
dilwale4

मुंबई। बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ी शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले का रिलीज से पहले ही जबरदस्त विरोध हो रहा है। दर्शकों से शाहरुख की फिल्म ना देखने की अपील की जा रही है। मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर दिलवाले के विरोध में मैसेजेस भेजे जा रहे हैं।

क्या मैसेज हो रहा है वायरल
दरअसल शाहरुख के असहिष्णुता पर दिए गए बयान के चलते उनकी फिल्म को विरोध हो रहा है। व्हाट्सएप पर ये मैसेजेस भेजे जा रहे हैं कि 'कृप्या 18 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म दिलवाले ना देखे, क्योंकि हमारे सुपरस्टार शाहरुख सोचते हैं कि वे एक असहिष्णु राष्ट्र में रहते हैं। आइए उनकी फिल्म को ना देखकर उन्हें सहिष्णु भारतीयों की ताकत दिखाते हैं, जब तक कि वे अपने बयान के लिए माफी नहीं मांग लेते हैं।'

क्यों हो रहा शाहरुख की फिल्म का विरोध
शाहरुख ने अपने 50वें बर्थडे (2 नवंबर) को असहिष्णुता पर बयान दिया था। उस वक्त उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि ये शर्मनाक है कि मुझे मेरी राष्ट्रभक्ति साबित करनी पड़ी। मैं भारतीय हूं और कोई इस पर सवाल कैसे उठा सकता है। शाहरुख ने देश में फैली कथित असहिष्णुता पर अपने विचार रखते हुए कहा कि जो लोग अपने अवॉर्ड्स लौटा रहे हैं, वे बहादुर हैं। मैं उनके साथ हूं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे भी अपना अवॉर्ड वापस कर सकते हैं तो इस पर शाहरुख ने कहा कि मैं उन लोगों के साथ हूं। मैं सरकार अवॉर्ड लौटाने वालों का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं अपने अवॉर्ड्स नहीं लौटाऊंगा।

Published on:
30 Nov 2015 11:22 am
Also Read
View All
इधर कंगना रनौत ने नर्सों की यूनिफॉर्म पर उठाया सवाल, उधर यूजर्स बोले- ‘नर्सों की ड्रेस नहीं, सैलरी पर बात करो’

‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर से गुप-चुप मिले सलमान खान के करीबी महेश मांजरेकर, भाईजान के भड़के फैंस, बोले- आस्तीन का सांप

‘धुरंधर की 1% कमाई के लिए इतनी मेहनत?’ वरुण धवन पर तनमय भट्ट का तंज, एक्टर के जवाब ने जीता दिल

Shilpa Shetty: अश्विनी से शिल्पा बनने तक का सफर, अक्षय कुमार संग अफेयर से लेकर राज कुंद्रा विवाद तक, बिना फिल्मों के भी करोड़ों की कमाई

एक विवादित सीन के बावजूद सुपरहिट हुई डिंपल कपाड़िया की ‘सागर’, शादी के 12 साल बाद किया था कमबैक