बॉलीवुड

Shaitaan Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘शैतान’ ने मचाया तहलका, छाप डाले करोड़ों रुपये

अजय देवगन और आर माधवन की हॉरर फिल्म शैतान ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की है। इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया है।

less than 1 minute read
Mar 10, 2024
shaitaan day 2 collection
‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर की धुंआधार कमाई

Shaitaan Box Office Collection Day 2: फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। दूसरे दिन 'शैतान'(Shaitaan) ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है। इस मूवी को ऑडियंस खूब प्यार दे रहे हैं। वीकेंड पर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। फिल्म 'शैतान' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर धूम मचा दी है। शनिवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की है। अजय देवगन (Ajay Devgan) आर माधवन (R Madhvan)और ज्योतिका (Jyotika) स्टारर 'शैतान' का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है।

अजय देवगन, आर माधवन सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'शैतान' 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस (Shaitaan Box Office Collection) पर धुआंधार कमाई की है। 'शैतान' ने पहले दिन भारत में लगभग 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं दूसरे दिन फिल्म 'शैतान' ने 18.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में भारत में ही 33 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म रविवार को बॉक्स ऑफिस पर और ज्यादा कमाई कर सकती है।

फिल्म 'शैतान' के बाद अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' और 'मैदान' (Maidaan) अप्रैल में रिलीज हो रही है। इसके अलावा फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again)अगस्त और फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) नवंबर में रिलीज होने वाली है।

Published on:
10 Mar 2024 12:35 pm