बॉलीवुड

शाहरुख से फैन से पूछा- मैं आपकी बेटी सुहाना की उम्र की हूं, आपसे सलाह चाहती हूं, एक्टर ने दिया ये जवाब

शाहरुख खान के इस सवाल-जवाब सेशन में अच्छे सवाल भी थे तो वहीं कुछ उनको चिढ़ाने वाले प्रश्न भी। पर एक्टर ने बेहिचक दिए जवाब।
2 min read
Jan 22, 2020
शाहरुख से फैन से पूछा- मैं आपकी बेटी सुहाना की उम्र की हूं, आपसे सलाह चाहती हूं, एक्टर ने दिया ये जवाब
शाहरुख से फैन से पूछा- मैं आपकी बेटी सुहाना की उम्र की हूं, आपसे सलाह चाहती हूं, एक्टर ने दिया ये जवाब

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने बुधवार को सोशल मीडिया साइट ट्विअर पर फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक्टर ने कई प्रश्नों के जवाब दिए। इनमें जीवन की सीख से जुड़े सवालों से लेकर उनकी फ्लाप और नई मूवी के सवाल भी शामिल थे।

सवाल: सभी फिल्में फ्लाप हो रही हैं, कैसा लग रहा है आपको?
जवाब: बस आप दुआ में याद रखना

सवाल: मन्नत (मुंबई में शाहरुख के आलीशान घर का नाम) में रूम रेंट पर चाहिए। कितने का पड़ेगा?
जवाब: 30 साल की मेहनत में पड़ेगा।

सवाल: सही काम करने के बाद मिली घृणा से कैसे निपटें?
जवाब: सही चीज व्यक्तिगत होती है। किसी दूसरे की उम्मीद या डिमांड पर आधारित नहीं होती है। ये खुद के लिए होती है। घृणा या प्यार इसे परिभाषित नहीं करता है। सही चीज स्वीकार्यता नहीं ढूंढती हैै।

सवाल : अबराम से आपने जीवन का क्या पाठ सीखा हैै
जवाब: जब कभी आप दुखी, भूखे या गुस्से में हों... अपना वीडियो गेम खेलते हुए थोड़ा रो लें।

सवाल: अगर आप फेमस नहीं होते तो क्या करते?
जवाब: मैं वही करता जो आज अपने घर में करता हूं। फेमस होना जॉब नहीं है, ये आपके द्वारा किए गए काम के कई परिणामों में से एक है।

सवाल: मैं आपकी बेटी सुहाना की उम्र की हूं, आपसे सलाह चाहती हूं।
जवाब: आपकी जर्नी में ऐसी किसी नेगेटिविटी को ना आने दें, जो आपको निरूत्साहित करे। जो आप हैं, उसी वजह से सुंदर हैं।

Published on:
22 Jan 2020 07:53 pm