बॉलीवुड

शेफाली जरीवाला का मौत से पहले का वीडियो वायरल, टेंशन फ्री और खुश थीं फिर अचानक…

Shefali Jariwala Last Video: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का अंतिम वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बेहद खुश नजर आ रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2025, 5:16 PM IST
Shefali Jariwala News
शेफाली जरीवाला की अंतिम वीडियो इंटरनेट पर वायरल (फोटो सोर्स: एक्ट्रेस इंस्टाग्राम)

Shefali Jariwala Viral Video: ‘बिग बॉस 13’ से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह सिर्फ 42 साल की थीं। उनके अचानक चले जाने की खबर से उनके फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारे बहुत दुखी हैं।

इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह बेहद खुश और फिट दिख रही हैं। बालियान नाम के एक्स (X) अकाउंट दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो एक्ट्रेस का लास्ट वीडियो है।

सोशल मीडिया पर वायरल

बालियान नाम के एक यूजर ने एक्स (X) अकाउंट पर एक्ट्रेस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “ ये शेफाली जरीवाला की अंतिम वीडियो है जिसमे वो सुपर फिट, टेंशन फ्री और पूरी खुश दिख रही है। पर बॉडी के अंदर क्या चल रहा है कुछ नहीं पता- जीवन में सबसे निश्चित मृत्यु ही है पर वो सही समय पर आए तब ही सही। कोविड के बाद से ये बहुत अधिक हो रहा है।”

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो को देख लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो के कमेंट में लिखा, “जितनी चमक इस फ़िल्मी दुनिया में दिखती है, उससे कही गुना अवसाद, तनाव में जीते हैं यह लोग।” दूसरे यूजर ने लिखा, “पैसा,फेम, नेम सब यही रह जाता है ईश्वर की इस मर्जी के आगे सब कुछ फीका पड़ जाता है।”

'कांटा लगा' गाने ने रातोंरात स्टार बना दिया

जानकारी के मुताबिक, उनके पति पराग त्यागी शेफाली जरीवाला को बेलेव्यू सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ले गए। जहां अस्पताल पहुंचते ही शेफाली को 'डेड ऑन अराइवल' घोषित कर दिया गया। इसके बाद शेफाली जरीवाला के अंधेरी स्थित लोखंडवाला घर मुम्बई पुलिस पहुंची थी और फोरेंसिक टीम भी उस दौरान मौजूद थी।

शेफाली जरीवाला ने करियर की शुरुआत 'कांटा लगा' गाने से की थी, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने 'मुझसे शादी करोगी', 'शैतानी रस्में', 'रात्रि के यति' और 'हुडुगारु' जैसी फिल्मों में काम किया। 'बिग बॉस 13' में उनकी मौजूदगी भी सुर्खियों में रही थी।

Updated on:
28 Jun 2025, 5:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल