शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के पिता संतोख सिंह (Santokh Singh) ने बलात्कार (Rape) के आरोपों को बताया झूठा कहा- मैं पूरे दिन घर पर ही था, सीसीटीवी से साबित हो जाएगा महिला ने बॉयफ्रेंड से मिलवाने के बहाने बंदूक (Gun Point) की नोंक पर रेप करने का आरोप लगाया है
नई दिल्ली | बिग बॉस 13 फेम और पंजाबी सिंगर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के पिता संतोख सिंह (Santokh Singh) पर बंदूक की नोंक (Gunpoint) पर रेप (Rape) करने का आरोप लगा है। जिसके बाद अब संतोख ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई पेश की और इन सभी बातों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई भी सच्चाई नहीं है और इसे साबित करके दिखाएंगे। संतोख से पहले उनके बेटे शहबाज ने भी इस खबर को झूठा बताया था। शहनाज गिल और शहबाज गिल (Shahbaz Gill) लॉकडाउन (Lockdown) के चलते इस वक्त मुंबई में फंसे हुए हैं।
शहनाज कि पिता संतोख पर महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ गन प्वॉइंट पर बलात्कार किया गया है। वो अपनी सहेली के साथ बॉयफ्रेंड से मिलने संतोख सिंह (Santokh Singh) के घर गई थी। जहां संतोख ने उसे बॉयफ्रेंड से मिलवाने की बात कहकर कार में बिठा लिया और सुनसान जगह देखकर बंदूक की नोंक पर उसके साथ बलात्कार किया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और छानबीन शुरू कर दी। लेकिन अब संतोख ने इसे झूठा करार देते हुए कुछ बातें साझा की हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन ये घटना हुई उस दिन मैं पूरे दिन घर पर ही था। मेरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जो सबकुछ साफ कर देंगे। पीड़ित लड़की के बारे में बताते हुए संतोख ने कहा कि वो एक तलाकशुदा महिला है। वो लकी नाम के लड़के से शादी करना चाहती थी जो मेरे यहां रहता है।
वहीं शहनाज गिल के भाई शहबाज ने अपने पिता का पक्ष लेते हुए कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। ये गलत है, मेरे पिता को फंसाया जा रहा है। उन्होंने महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पिता की इमेज बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। शहबाज ने इस बात की जानकारी भी दी कि महिला द्वारा जिस जगह रेप की घटना बताई गई है वहां के सीसीटीवी फूटेज (CCTV Footage) निकलवाए जा रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस लड़की ने संतोख पर रेप का आरोप लगाया है वो संतोख के घर 14 मई को अपने बॉयफ्रेंड लकी से मिलने गई थी। जिसके बाद संतोख उससे मिलवाने के बहाने उसे रूही ब्रिज के पास ले गए और बंदूक की नोंक पर उसके साथ रेप किया। साथ ही उसको मारने की धमकी भी दी।