बॉलीवुड

आज भी सिद्धार्थ की दीवानी है शहनाज, ऐसे किया खुलासा

आज भी सिद्धार्थ की दीवानी है शहनाज, ऐसे किया खुलासा

less than 1 minute read
Jun 08, 2020
शहनाज गिल

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस में कंटेंस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती शुरू हुई थी। जो शो के दौरान काफी परवान भी चढ़ी, लेकिन शो खत्म होने के बाद किस्सा भी दोस्ती तक सिमट कर रह गया। लेकिन शहनाज आज भी सिद्धार्थ की दीवानी है। इस बात का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ द्वारा शेयर किए गए फोटो पर कमेंट कर किया है।

आपको बता दें कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला दोनों रियलिटी शो बिग बॉस में शामिल थे। जहां पर उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई थी। इस जोड़ी की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी रही। शहनाज तो कई बार कबूल कर चुकी है कि वह सिद्धार्थ से प्यार करती है। लेकिन सिद्धार्थ इस बात से बचते रहे हैं। सिद्धार्थ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खुद की फोटो शेयर की है। जिसे देख कर शहनाज ने लिखा है "आज मैं अपने आप को रोक नहीं पा रही कमेंट करने से, कोई इतना क्यूट कैसे लग सकता है, बिग बॉस में मेरी तारीफ करता था, आज मैं बोलती हूं ......किलर आंखों, बिखरे बाल और तेरे पिंक होंठ, क्या रफ़ लुक हैं यार, बहुत हॉट....। शहनाज के कमेंट से साफ नजर आ रहा है कि वे आज भी सिद्धार्थ से प्यार करती है, इसी के साथ सोशल मीडिया पर #sidnaz भी ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें

Lockdown में Salman Khan का एक और धमाका, गानों के बाद शूट कर रहे हैं Short Film

ये भी पढ़ें

एक था टाइगर के दिनों की Katrina Kaif को आई याद, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Published on:
08 Jun 2020 05:10 pm
Also Read
View All
‘तुम बेवकूफ हो’, जाकिर खान पर फूटा शाहरुख खान के निर्देशक का गुस्सा, ‘धुरंधर 2’ को लेकर बांद्रा वाले कमेंट पर साधा निशाना

जाकिर खान के ‘बॉलीवुड जलता है’ बयान पर फूटा अमीशा पटेल का गुस्सा, बोलीं- ‘यार, नेगटिविटी फैलाना बंद करो’

‘बच्चा गोद ले लूंगी’, 41 की अभिनेत्री ने निजी जिंदगी पर खोले राज, गोविंदा की भांजी का बयान हुआ वायरल

श्रीदेवी को अंदर से खाने लगी थी लोगों की बेरुखी, बेटी जान्हवी कपूर ने मौत के 8 साल बाद किया खुलासा, बोलीं- आज भी दर्द है

राजपाल यादव पर मजाक ले डूबा तो सौरभ द्विवेदी ने दी सफाई, कॉमेडियन भी बोले- उनका दिल दुखाना मेरा दुखाने जैसा