बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत केस में सिद्धार्थ पिठानी के बदलते बयानों पर बोलें शेखर सुमन, ‘लगता है ठीक से पीटा नही है’

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत मामले में शेखर सुमन ने किया ट्वीट सीबीआई को सिद्धार्थ पिठानी से सख्ती से पूछताछ करने की कही बात सीबीआई पूछताछ में लगातार सिद्धार्थ पिठानी बदल रहे हैं बयान

2 min read
Sep 01, 2020
Shekhar Suman tweeted about Siddharth Pithani asking CBI to strictly interrogate

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत केस में सीबीआई की जांच पूरी रफ्तार से आगे बढ़ती जा रही है। केस में कई टूटी हुई कडियों को सीबीआई जोड़ने की कोशिश कर रही है। केस में रोज़ाना कई नई बातें सामने आई रही है। कई नए खुलासे और चेहरे सुनने और देखने को मिल रहे हैं। वहीं देश हो या विदेश हर किसी की नज़र सुशांत केस पर ही अटकी हुईं है। सभी को सच्चाई क सामने आने और सुशांत के लिए न्याय का इंतजार है। वहीं पूरे केस पर शुरूआत से ही कई लोग अपना पक्ष और प्रतिक्रियाएं देते हुए आए हैं। उनमें से एक अभिनेता शेखर सुमन भी हैं। जो लगातार इस केस पर टिप्पणी देते हुए आए हैं। हाल ही में उन्होंने केस को लेकर एक बयान दिया है। जिसके चलते वह एक बार फिस से सुर्खियों में बने हुए हैं।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती संग उनके फैल्टमेट सिद्धार्थ पिठानी से लगातार पूछताछ कर रही है। केस की शुरूआत से ही सिद्धार्थ अपने बयानों को बदलते हुए नज़र आ रहे हैं। जिसकी वजह से केस सुलझने के बदले और भी उलझता जा रहा है। अब शेखर सुमन ने सिद्धार्थ पर निशाना साधते हुए ट्वीट में लिखा है कि "केस में सिद्धार्थ पिठानी लगातार अपना बयान बदल रहा है, क्योंकि अभी तक उसे ठीक ढंग से पीटा नहीं गया है।" सिद्धार्थ से पूछताछ की सख्ती से पूछताछ की जानी चाहिए। उनका यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। बता दें ड्रग्स चैट में सामने आए गौरव आर्या से भी पूछताछ शुरू हो गई है।

सीबीआई की पूछताछ में सिद्धार्थ पिठानी ने 13 जून को क्या हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा कि '13 जून को सुशांत को बिल चुकाने थे। जो कि उन्होंने अपने फोन से ही चुकाए थे। बिल भरने में सिद्धार्थ ने सुशांत की मदद की। उस दौरान अभिनेता ने मैंगो शेक तो पिया लेकिन डिनर नहीं किया। साथ ही सुशांत के घर से उनकी बहन मीतू सिंह के जाने पर उन्होंने बताया कि 12 जून को दीदी ने कहा था कि उन्हें अपनी बेटी की याद आ रही है और वह यह कहकर चली गईं।' सीबीआई सुशांत के कुक नीरज सिंह और दीपेश से भी हर जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Published on:
01 Sept 2020 08:23 pm
Also Read
View All