बॉलीवुड

शेल्टर होम में बच्चियों से रेप मामले और प्रोस्टिट्यूशन को लेकर सिंगर सोनू निगम ने दिया बेबाक बयान

मुजफ्फरपुर और यूपी के देवरिया के शेल्टर होम्स में नाबालिग बच्चियों से प्रोस्टिट्यूशन करवाने और उनसे हुए बलात्कार के मामले से पूरा देश गर्माया हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2018, 4:48 PM IST
sonu nigam
sonu nigam

इन दिनों बिहार के मुजफ्फरपुर और यूपी के देवरिया के शेल्टर होम्स में नाबालिग बच्चियों से प्रोस्टिट्यूशन करवाने और उनसे हुए बलात्कार के मामले से पूरा देश गर्माया हुआ है। ऐसे गंभीर मुद्दों पर अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स चुप्पी साधे रखना पसंद करते हैं। लेकिन हाल में इस मुद्दे को लेकर सिंगर सोनू निगम ने बेबाकी से सामने आकर इस पर बयान जारी किया है।

हाल में एक मशहूर टीवी चैनल से बात करते हुए सोनू निगम ने कहा कि,' देश में इस प्रकार के मामलों के लिए हमारा सिस्टम जिम्मेदार है। स्कूल्स में बच्चों को सेक्स एजुकेशन न दिया जाना इस सबका एक मुख्य कारण है।

उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसमें अलग जाति व धर्म के साथ-साथ अलग-अलग स्टेटस और विचारों के लोग भी रहते हैं। ऐसे में हमें ये सोचना होगा कि ऐसे गंभीर मामलों से निपटने के लिए हमें क्या करना चाहिए।'

सोनू निगम ने आगे कहा,' मुजफ्फरपुर में जो हुआ वो तो बस इस सब का एक छोटा सा हिस्सा है। हमारे देश में ऐसे ही न जाने कितने मामले अनरजिस्टर और अनएक्सपोस्ड रह जाते हैं। हमें स्कूल्स में बच्चों को ये सिखाना चाहिए कि सेक्स क्या है और इसका प्रोस्पेक्टिव क्या है? साथ ही हमें उन्हें ये भी सिखाना होगा कि दूसरे की बॉडी की इज्जत कैसे की जानी चाहिए।' इतना ही नहीं सोनू ने बताया, 'अब यही समय है जब देश में प्रोस्टीट्यूशन को लीगल कर देना चाहिए। दो दिन पहले मैं ऐम्स्टरर्डैम में था जहां ये लीगल है और मैंने देखा कि एक निर्धारित दायरे में महिलाएं वहां थीं जिन्हें प्रोस्टीट्यूट्स बताया जा रहा था। वहां पर इसलिए भारी मात्रा में पुलिस की जरूरत नहीं है क्योंकि वहां ये बेहद नॉर्मल है इसलिए वहां रेप की घटनाएं इतनी संख्या में नहीं होतीं।'

Updated on:
10 Aug 2018, 4:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ