
हॉट मॉडल और कॅान्ट्रोवर्सी में रह चुकी एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ( Sherlyn chopra ) अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार तो शर्लीन ने सारी हदें पार कर दीं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह नहाती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि बीते दिनों शर्लिन ने दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर अपना घर खरीदा है। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि दुबई में रहे मेरे एक दोस्त ने समझाया कि मुझे रियल इस्टेट में इंवेस्ट करना चाहिए। मेरा हमेशा सपना था कि जिन शहरों में मैं जाती रहती हूं, वहां मेरा अपार्टमेंट हो। वहीं दुबई मेरे सबसे पसंदीदा शहरों में से एक है।
एक्ट्रेस ने अपने घर की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की। उन्होंने लोकेशन में बुर्ज खलीफा ही लिखा है। इस तस्वीर के कैप्शन में शर्लिन ने लिखा 'फीलिंग सो ग्राउंडेड।'