बॉलीवुड

शिबानी दांडेकर ने किया खुलासा, बताया क्यों की तलाकशुदा फरहान से शादी, कहा- मैंने फरहान से शादी…

शिबानी दांडेकर ने फरहान अख्तर से शादी करने की असली वजह को दुनिया के सामने जाहिर कर दिया है. शिबानी के लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस को चौंका दिया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2022, 4:30 PM IST
Feature image

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने पिछले महीने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग शादी की है। दोनों ने 19 फरवरी को परिवार और खास दोस्तों की मोजूदगी में धूमधाम से शादी की। फरहान और शिबानी अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वह दोनों कभी तस्वीरें तो कभी शादी की वीडियो पोस्ट करके सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिकरत की थी।

वहीं अब शादी के करीब एक महीने के बाद ही शिबानी ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने आखिर पहले से शादीशुदा और दो बेटियों के पिता संग शादी क्यों की? शिबानी ने इस का खुलासा सोशल मीडिया पर किया है। चलिए आपको बताते हैं कि शिबानी ने आखिर क्या कहा...

दरहसल शिबानी दांडेकर ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह फरहान की दुल्हनिया फराह खान के लिए बनी हैं। शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम पर फराह खान के पोस्ट को री-पोस्ट किया है। फोटो में शिबानी दांडेकर और फराह खान कैमरा के लिए स्माइल करती हुई दिख रही हैं। फराह ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, भाभी शिबानी दांडेकर। #वुमेन इन लव। फराह खान के पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए शिबानी ने लिखा, लव यू सो मच! तुम्हारी भाभी बनने के लिए ही सिर्फ मैंने फरहान से शादी की है।

शायद बहुत लोग यह नहीं जानते हैं कि फराह खान और फरहान अख्तर रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। फराह की मां मेनका और फरहान की मां हनी ईरानी दोनों बहनें हैं। ऐसे में फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी दांडेकर रिश्ते में फराह खान की भाभी लगती हैं। वहीं आपको बता दें कि शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की शादी में उनके खास दोस्त ऋतिक रोशन उनके मम्मी-पापा राकेश रोशन और पिंकी रोशन भी शामिल हुए थे। वहीं एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा, शिबानी की बड़ी बहन अनुषा दांडेकर, और शिबानी की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, रितेश सिधवानी, मोनिका डोगरा, गौरव कपूर, समीर कोचर, मेयांग चांग और जूही चावला सहित कई स्टार्स ने शिरकत की थी।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा