28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड की चकाचौंध में रहकर भी सादगी भरी जिंदगी जीती हैं ये 5 अभिनेत्रियां, पैसों का जरा सा भी नहीं है घमंड

आज हम उन अभिनेत्रियों की बात करने जा रहे हैं जो बेहद साधारण तरीके से रहती है उन्हें न तो ज्यादा बनावट पसंद है और ना ही किसी तरह का दिखावा। तो चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन 5 अभिनेत्रियों के बारे में जो काफी साधारण जिंदगी जीती हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 11 Mar 2022, 1:43 PM IST

sara ali khan

बॉलीवुड में अक्सर दौलत और शोहरत मिलने के बाद कई सितारों के हाव-भाव बदलने लग जाते हैं। क्योंकि इंडस्ट्री में जो एक बार स्टार बन जाता है वो खुद को किसी राजा से कम नहीं समझता। इंडस्ट्री में स्टारडम का रस जिन्होंने चख लिया वो सातवें आसमान पर खुद को महसूस करने लगता है। उनके महंगे कपड़ों से लेकर ब्रांडेड गाड़ियां तक हर चीज सुर्खियों में बनने लग जाती हैं। लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जिन्होंने स्टारडम हासिल करने के बावजूद अपना लाइफ स्टाइल नहीं बदला।

जी हां आज हम उन अभिनेत्रियों की बात करने जा रहे हैं जो बेहद साधारण तरीके से रहती है उन्हें न तो ज्यादा बनावट पसंद है और ना ही किसी तरह का दिखावा। तो चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन 5 अभिनेत्रियों के बारे में जो काफी साधारण जिंदगी जीती हैं।

जाह्नवी कपूर

इस लिस्ट में सबसे पहले बात करें बॉलीवुड एक्ट्रेस और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की तो जाह्नवी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म धड़क से की थी। 22 साल की जाह्नवी कपूर इस समय कई फिल्मों में काम कर रही हैं। बोनी कपूर जैसे बड़े निर्माता की बेटी होने बावजूद जाह्नवी कपूर अपने पिता के पैसों का बिल्कुल घमंड नहीं करती। अक्सर जाह्नवी कपूर को सिंपल कपड़ों में स्पॉट किया गया है।

विद्या बालन

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की बात करें तो अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना चुकी विद्या काफी सिंपल लाइफ जीना पसंद करती हैं। विद्या को अक्सर साड़ी में ही देखा गया है। बता दें कि विद्या ने फिल्म डर्टी पिक्चर में अपनी एक्टिंग को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। विद्या के पास पैसो की बिल्कुल कमी नहीं हैं लेकिन फिर भी वो एक साधारण लाइफ जीती हैं।

सारा अली खान

वहीं अगर बॉलीवुड की चुलबुल एक्ट्रेस सारा अली खान की बात करें तो फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी सारा अली खान ने अपनी मासूमियत और चुलबुले अंदाज से लाखों लोगों का दीवाना बनाया है। सारा अली खान ने बेहद कम समय में ही लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। आपको बता दें कि सारा अली खान नवाब परिवार से ताल्लुक रखती हैं लेकिन फिर भी सारा बेहद विनम्र स्वभाव की हैं और सभी से बेहद प्यार से पेश आती है। इतना ही नहीं सारा काफी सिंपल भी रहती हैं।

श्रद्धा कपूर

फिल्म आशिकी 2 से अपना करियर शुरु करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बेहद मिलन सार और हंसमुख स्वभाव की हैं। बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी श्रद्धा कपूर काफी साधारण लाइफ स्टाइल जीती हैं। अपनी मासूमियत से श्रद्धा कपूर ने लाखों दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें- 35 की उम्र में 2 शादी 2 बच्चे, फिर भी अपनी खूबसूरती से लूट रही है करोड़ का दिल जानिए नाम

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रिम गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बात करें तो आज हेमा मालिनी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि अपने समय में हिट अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली हेमा मालिनी को साधारण रहना काफी पसंद है। हेमा देओल परिवार का हिस्सा हैं जो कि अपनी सादगी के लिए हमेशा से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें-'तुझे कोई हाथ भी लगाए तो मुझे बताना', मुंबई माफिया से बचाने के लिए इस एक्टर ने थामा था शाहरुख खान का हाथ

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग