
'तुझे कोई हाथ भी लगाए तो मुझे बताना', मुंबई माफिया से बचाने के लिए इस एक्टर ने थामा था शाहरुख खान का हाथ
बॉलीवुड इंडस्ट्री के इतने किस्से शूमार हैं, जितने शायद शायद एक्टर या डायरेक्टर न हो, लेकिन वो सभी किस्से सुनने में बेहद दिलचस्प लगते हैं. आज हम आपको ऐसा ही एक किस्सा बताने जा रहे हैं, जो आज के समय में इंडस्ट्री के किंग कहे जाते हैं यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जिंदगी से जुड़ा है. आज के समय में शाहरुख खान करोड़ों दिलों पर राज करते हैं. आज उन्हें किसी बात को कोई डर या खौफ नहीं है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब शाहरुख को मुंबई माफिया (Mumbai Mafia) ने काफी परेशान कर दिया था.
अपने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान खुज शाहरुख खान ने इस किस्से के बारे में जिक्र करते हुए बताया था कि 'जब वो मुंबई आए थे तो उनके शुरुआती दिनों में उनका साथ देने वाला कोई नहीं था. उनका झगड़ा हो गया था और वो एक मुसीबत में पड़ गए थे'. शाहरुख बताते हैं कि 'फिल्मी दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए दिल्ली से मुंबई आए शाहरुख की मदद उस समय संजय दत्त ने की थी'. शाहरुख ने आगे बताया था कि 'उस समय मेरा कोई दोस्त नहीं था मेरे घरवाले मेरे साथ नहीं थे, लेकिन तब संजय दत्त मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे बोला कि 'अगर तुम्हें मुंबई में कोई हाथ भी लगाए तो मुझे बताना'.
इस बारे में खुद संजय दत्त ने भी एक इंटरव्यू में बात की थी. संजय दत्त ने बताया था कि 'मैंने शाहरुख को बोला था कि तुझे जिंदगी में कुछ भी चाहिए तो मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा. मैंने उसे कहा कि ये गाड़ी भी चाहिए तो गाड़ी रख कुछ भी चाहिए रख ले. मैं तेरे परिवार की तरह हूं, तू अकेला नहीं है, मैं हूं, तेरी फैमिली हूं मैं.. तेरा भाई हूं मैं'. हालांकि दोनों ने आज तक साथ में किसी फिल्म में काम नहीं किया. दोनों के दोस्ती के किस्से इतने शुमार नहीं हुए, लेकिन मुश्किल की घड़ी में संजय दत्त ने शाहरुख की तरफ हाथ बढ़ा कर मिसाल कायम की थी.
आज के समय में दोनों ही बड़े स्टार के तौर पर जाने जाते हैं. दोनों की ही फैंन फॉलोइंग करोड़ों की संख्या में हैं. दोनों ने ही इंडस्ट्री को कई यादगार हिट फिल्में दी हैं. दोनों के वर्फ फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है. वहीं संजय दत्त जल्द रवीना टंडन के साथ फिल्म 'घुडचढ़ी' में नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म 'शमशेरा' में नजर आने वाले हैं और साथ ही 'KGF चैप्टर 2' में भी नजर आएंगे.
Published on:
11 Mar 2022, 1:04 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.