बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी और कोरोना संक्रमित पति राज कुंद्रा का शीशे के आर-पार का रोमांस

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में जानकारी दी थी कि उन्हें छोड़कर उनका पूरा परिवार कोविड पॉजिटिव हो गया है। जिसके बाद सभी आइसोलेशन में है। अब शिल्पा और उनके पति एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
2 min read
May 16, 2021
shilpa_shetty.jpg
Shilpa Shetty

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में लाखों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। सैकड़ों लोग इसमें अपनी जान गंवा रहे हैं। अब तक कई सेलेब्स भी कोविड संक्रमित हो चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि उन्हें छोड़कर उनका पूरा परिवार कोविड पॉजिटिव है। जिसके बाद से सभी आइसोलेशन में हैं। लेकिन अब शिल्पा शेट्टी ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह अपने पति राज कुंद्रा को प्यार से निहारती नजर आ रही हैं।

इस फोटो को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीर में शिल्पा डबल मास्क लगाए नजर आ रही हैं। वह शीशे के पार खड़े अपने पति राज कुंद्रा को प्यार से निहारती नजर आ रही हैं। वहीं, राज कुंद्रा भी मुस्कुराते हुए शिल्पा को देख रहे हैं। कोविड में दोनों की ये रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए शिल्पा ने बड़ा ही मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'कोरोना के माहौल में प्यार। कोरोना प्यार है।' शिल्पा ने आगे लिखा, 'लगभग हो ही गया। आप सभी की प्रार्थनाओं और विशेज के लिए धन्यवाद।'

शिल्पा शेट्टी की इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले शिल्पा ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने लिखा, 'पिछले 10 दिन हमारे परिवार के लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। मेरे सास-ससुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद समीशा, विवान, मेरी मां और अब राज। ये सभी गाइडलाइंस के मुताबिक अपने-अपने कमरों में आइसोलेशन में हैं और डॉक्टर की सलाह फॉलो कर रहे हैं। हमारे घर के 2 स्टाफ मेंबर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उनका मेडिकल फेसिलिटी में इलाज चल रहा है।' शिल्पा ने बताया कि उनका टेस्ट निगेटिव निकला है।

बता दें कि बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, अक्षय कुमार, आमिर खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर जैसे सितारे शामिल हैं। हालांकि इन सभी ने कोरोना को मात दे दी है।

Published on:
16 May 2021 05:05 pm