बॉलीवुड

एक्ट्रेरस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हुए गिरफ्तार, अश्लील फिल्म बनाने का लगा आरोप

मुंबई पुलिस ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अश्लील फिल्म बनाने के आरोप लगे है। इसके अलावा उन पर कुछ ऐप्स पर अपलोड करने का भी आरोप है। राज कुंद्रा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jul 2021, 11:37 PM IST
Raj Kundra arrested
Raj Kundra arrested

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जहां एक ओर अपनी बोल्ड आदाओं से फैस को आकर्फित कर रही है तो दूसरी ओर उनके पति एक अलग कारनामे कर सुर्खियों में छा गए है। मुंबई पुलिस ने कुछ देर पहले बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उन पर अश्लील फिल्म बनाने के साथ कुछ ऐप्स पर अपलोड करने का आरोप है। राज कुंद्रा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर फिल्में दिखाने का मामला दर्ज किया गया था। अब इस मामले में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। जांच जारी है।

बताते चलें कि इससे पहले क्राइम ब्रांच ने सोमवार को शक के घेरे पर राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। हालांकि यह पहला मामला नही हैं जब राज कुंद्रा विवादों में घिरे हैं। इससे पहले मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। पूनम पांडे ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है। अब इस राज को खुलने के बाद और कौन से दबे राज खुलने वाले है ये तो पूरी जांच के दौरान ही पता चलेगा।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन