बॉलीवुड

पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद किस नर्क से गुजरी हैं शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु ने दी प्रतिक्रिया

शिल्पा ने पति की गिरफ्तारी के करीब 1 महीने के बाद शो में वापसी करके सभी के मुंह बंद कर दिए है।

2 min read
Aug 28, 2021
shilpa shetty return to super dancer 4

नई दिल्ली। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों अपने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से काफी चर्चा में है वे इस केस से अपने को दूर रखने की सफाई भी लोगों को देती रह रही हैं। लेकिन मीडिया के द्वारा दी जाने वाली खबरो से वो काफी परेशान हो चुकी हैं। अपने पति की गिरफ्तारी के करीब 1 महीने के बाद फिर से उन्होंने अपने को इस घड़ी से उबारकर अपने शो में वापसी की है। शिल्पा शेट्टी के एक फिर वापस आने से ना केवल उनके को-जज अनुराग बसु (Anurag Basu) को हैरानी हुई थी बल्कि सभी लोग उन्हें देखते ही रह गए थे।

अनुराग बसु ने एक इंटरव्यू में बताया है कि शिल्पा के सुपर डांसर 4 पर वापस आने पर हमने उनका काफी अच्छी तरह से स्वागत किया था और गले लगाकर उन्हें कंफर्ट किया।19 जुलाई को पोर्नोग्राफी मामले में फंसे उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया और पब्लिक प्लेस से दूर रहने का फैसला लिया था इतनी ही नही खबरें तो यह तक आ रही थी कि वे ‘सुपर डांसर 4 (Super Dancer 4)’ की शूटिंग पर नही आएंगी, लेकिन शिल्पा ने पति की गिरफ्तारी के करीब 1 महीने के बाद शो में वापसी करके सभी का मुंह बंद कर दिया है।

अनुराग ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि ‘सुपर डांसर 4’ के सेट पर शिल्पा के आने के बाद उनके पति को लेकर किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं की गई। अनुराग कहते हैं – ‘हम सबने उन्हें गले लगाकर एहसास कराया कि हम सब साथ हैं। क्योंकि हम नहीं जानते कि वह इस दौरान किस नर्क से गुजरी हैं उनके साथ कई चीजें ऐसी भी हुईं है जिससे उनका दिल काफी दुखी भी हुआ है। तो इसलिए हमें इसके बारे में उनसे कुछ नही जानना चाह रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पोर्नोग्राफी मामले की जांच की दौरान मुंबई पुलिस ने यह पाया गया कि शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के लिए हॉटशॉट्स ऐप खरीदा था जिससे उन्होने करोड़ों की कमाई की थी।

Published on:
28 Aug 2021 06:12 pm
Also Read
View All