इस वीडियो में वियान अपने स्कूल के कार्यक्रम में बहुत ही जबरदस्त डांस और स्टंट कर रहे हैं। उन्होंने शानदार तरीके से
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं। शिल्पा के बेटे वियान भी इस मामले में अपनी मां से कम नहीं है। वियान का एक स्टेज परफॉर्मेंस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने सोशल अकाउंट पर अपने बेटे का पहला स्टेज परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया है। शिल्पा इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'हाय मेरा बेटा! पंजाबी जींस उसकी पहली स्कूल परफॉर्मेंस में साफ नजर आ रहे हैं।'
इस वीडियो में वियान अपने स्कूल के कार्यक्रम में बहुत ही जबरदस्त डांस और स्टंट कर रहे हैं। उन्होंने शानदार तरीके से स्टेज पर एंट्री की और सबको चौंका दिया। वायरल हो रहे इस वीडियो में वियान की परफॉर्मेंस की सभी लोग जमकर तारीफ कर रहे है।
इस वीडियो पर बॉलीवुड की कई सेलीब्रिटीज के कमेंट्स नजर आ रहे हैं। दिग्गज कलाकार अनिल कपूर भी वियान के वीडियो की खूब तारीफ की है। अभिनेता लिखा, 'क्या गुलाटी मारता है तेरा बेटा।'