बॉलीवुड

सेरोगेसी से मां बनने के बाद पहली बार बोलीं शिल्पा शेट्टी, 5 साल से कर रही थी कोशिश

बेटी के जन्म के बाद बोली शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सेरोगेसी से बेटी का जन्म होने के बाद बताई पूरी सच्चाई 5 साल से कर रही थी दूसरे बच्चे की प्लानिंग
2 min read
Feb 22, 2020
shilpa_kg.jpg

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) हाल ही में सेरोगेसी (Surrogacy) से एक बेटी के मां बनी हैं ऐसे में फैंस उनसे ढेर सारे सवाल कर रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि ये कब, कैसे हुआ क्योंकि शिल्पा के मां बनने की जानकारी किसी के पास नहीं थीं। उन्होंने महा शिवरात्रि पर ये खुशखबरी देकर सबको हैरान कर दिया। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि उनकी घर नन्ही परी का आगमन हुआ है और उनका नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा (Samisha Shetty Kundra) रखा गया है। अब उसके बाद पहली बार खुद शिल्पा शेट्टी ने इस बारे में अपनी बात फैंस तक पहुंचाई है।

रिसेन्टली, शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने एक वेबसाइट को दिए हुए इंटरव्यू में कहा कि मेरी और राज की शादी साल 2009 में हुई थी और साल 2012 में हमारे बेटे वियान का जन्म हुआ। उसके आने से हम बहुत खुश थे और तभी से हमने बाद की प्लानिंग भी शुरू कर दी थी। शिल्पा ने बताया कि वो 5 साल से दूसरे बच्चे की कोशिश कर रही थी, मैंने निकम्मा और हंगामा दोनों फिल्में साइन कर ली थी और जब फरवरी में मुझे पता चला कि मैं दूसरी बार मां बनने वाली हूं तो पूरे महीने का शेड्यूल हमने जल्दी खत्म कर लिया। इसके लिए मैं अपने मैनेजर और हमारी टीम का धन्यवाद करती हूं। जब मैं 21 साल की थी तभी हमेशा से चाहती थी कि मेरी एक बेटी हो जिसका नाम भी मैंने समिशा सोच लिया था।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने बताया कि वो पांच सालों से जो चाहती थी वो पूरा हुआ और वो बहुत खुश हैं। शिल्पा ने अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए बेटी (Shilpa Shetty Daughter) के आगमन की खुशखबरी फैंस को सुनाई हालांकि सुत्रों के मुताबिक, उनकी बेटी का जन्म शिवरात्रि से पांच दिन पहले ही हुआ है। जिनका नाम उन्होंने समिशा रखा है, शिल्पा ने नाम का मतलब भी बताया। SA (सा) संस्कृत शब्द का मतलब जैसा होना बताया और MISHA रशियन नाम है जिसका मतलब गॉड जैसा कोई है। शिल्पा ने उनकी फैमली पूरी होने की बात भी कही थी। शेट्टी परिवार में इस खुशी के बाद उन्हें बॉलीवुड और फैंस की तरफ से ढेरों बधाईयां मिल रही हैं।

Published on:
22 Feb 2020 03:03 pm