शिल्पा शेट्टी ने शेयर की वीडियो
नई दिल्ली: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर अकसर एक्टिव रहती हैं और अपनी वीडियोज़ भी पोस्ट करती हैं। लेकिन शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे और अपने को-स्टार अभिमन्यु दसानी के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। अभिमन्यु दसानी और शिल्पा शेट्टी एक साथ 'निकम्मा' फिल्म में नजर आएंगे। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस ऐप के सक्सेस को शेयर कर रही होती हैं और इसी बीच अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dasani) बीच में आ जाते हैं और इस पर शिल्पा शेट्टी उनकी जैकेट खोलकर उनके ऐब्स दिखाने लगती हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'सम्मान की बात है। हमारी शिल्पा शेट्टी ऐप को गूल प्ले की 2019 की पर्सनल ग्रोथ कैटरगरी में बेस्ट ऐप से नवाजा गया है। साल के लिए अंत के लिए इससे बेहतर खबर नहीं हो सकती। आप सभी का हमारी ऐप को लेकर ढेर सारे प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। मेरा वादा है कि आने वाले साल आपके लिए और भी कमाल भरे रहने वाले हैं।'