बॉलीवुड

बिग बॉस 11 : इस प्रोड्यूसर के प्यार में पागल हुईं अंगूरी भाभी, दिसंबर में करेंगी शादी!

बिग बॉस 11 : इस प्रोड्यूसर के प्यार में पागल हुईं अंगूरी भाभी, दिसंबर में करेंगी शादी!....
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2017, 4:20 PM IST
Shilpa_Shinde
Shilpa_Shinde

विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के प्यार और लड़ाई ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। बिग बॉस के 11 की शुरूआत से ही विकास और शिल्पा अपनी फाइट को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन समय के साथ इन दोनों के बीच लड़ाई अब खत्म होती नजर आ रही है। पिछले दो सप्ताह से उनके बीच अच्छी बॉडिंग नजर आ रही है। यानी कि अब फिर से उनकी दोस्ती मजबूत हो रही है। घर में शिल्पा को मम्मी बुलाने वाले आकाश डडलानी को भी उनकी दोस्ती पर यकीन नहीं हो रहा। इस सप्ताह जब सब्यसाची सतपथी घर से बाहर हुए थे तो शिल्पा बहुत ही इमोशनल हो गई और डानिंग टेबिल के नीचे घुसकर कर रोने लगी थीं, जब विकास गुप्ता ने शिल्पा को किस कर गले लगाते हुए उन्हें हिम्मत बंधाई।

मामला चाहे जो भी हो लेकिन बिग बॉस के फैन और फॉलोवर्स हैशटग #Shikas के साथ ट्विटर पर आए हैं। वे चाहते ये दोनों दोबारा एक हो जाएं। कुछ ने तो शादीशुदा जोड़े के रूप में दोनों को देखने की अपनी इच्छा वक्त की है। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो उनके फैंस की यह इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा और विकास दिसंबर में शादी कर सकते हैं। यह दावा साउथ इंडियन एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने किया है।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, गहना का कहना है कि उन्हें कलर्स चैनल से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों ने शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की शादी के बारे में बताया है। गहना ने कहा है कि शिल्पा और विकास एक-दूसरे से प्यार करने लगे हैं और दिसंबर में दोनों की शादी होगी।

गहना ने शिल्पा और विकास को लेकर बड़ा खुलासा
अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने पहले अर्शी खान को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे और अब विकास और शिल्पा को लेकर कहा कि उनके सूत्रों ने बताया कि विकास और शिल्पा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यानी इसी साल दिसंबर मेें घर के अंदर ही शादी करेंगे।

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब किसी जोड़े ने बिग बॉस के घर में शादी रचाई हो। इससे पहले टीवी एक्ट्रेस सना खान घर में अली मर्चेट से शादी कर चुकी हैं और बिग बॉस के 10वें सीजन में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत के साथ शादी के बंधन में बंधी थी।

Updated on:
16 Nov 2017, 4:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

Tanu Weds Manu 3: आर माधवन और कंगना रनौत के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

‘फेल होने का डर भारत को पीछे खींच रहा है’, ‘रामायण’ के इंद्र देव के रोल में दिखने वाले कुणाल कपूर ने कही बड़ी बात

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज