शिल्पा शिंदे ने मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान अनिल कपूर की होस्टिंग पर तीखा कमेंट किया। उन्होंने कहा, "अगर सलमान खान इसे होस्ट नहीं कर रहे हैं तो बिग बॉस देखना मजेदार नहीं है।"
'बिग बॉस ओटीटी' का तीसरा सीजन चल रहा है, और यह शो अपने विवादों और दिलचस्प मोड़ के लिए हमेशा चर्चा में रहता है। इस बार शो की मेजबानी अनिल कपूर कर रहे हैं, जिन्होंने सलमान खान की जगह ली है। हालांकि, बिग बॉस की पूर्व विजेता शिल्पा शिंदे को अनिल की होस्टिंग स्किल्स पसंद नहीं आ रही हैं।
हाल ही में शिल्पा शिंदे ने मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान अनिल कपूर की होस्टिंग पर तीखा कमेंट किया। उन्होंने कहा, "अगर सलमान खान इसे होस्ट नहीं कर रहे हैं तो बिग बॉस देखना मजेदार नहीं है।" शिल्पा ने अनिल कपूर की होस्टिंग पर सवाल उठाते हुए कहा, "झकास वालों की अपनी अलग जगह है। बाकी, बिग बॉस बोले तो भाई (सलमान खान) ही हैं।"
जब अनिल कपूर शो के होस्ट बने थे, तो उन्होंने भी सलमान खान की तारीफ की थी। अनिल ने कहा था, "सलमान अपूरणीय हैं और मैं भी। सलमान खान की जगह कोई नहीं ले सकता। इसी तरह अनिल कपूर की जगह कोई नहीं ले सकता। मैंने उनसे इस बारे में बात की और वह उत्साहित थे कि मैंने अब एक नॉन-फिक्शन शो की कमान संभाली है।"
हाल ही में शो में एक विवाद तब उठा जब अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ मारा था। इस घटना के बाद फैंस को उम्मीद थी कि अरमान को शो से बाहर कर दिया जाएगा, लेकिन अनिल कपूर ने ऐसा कुछ नहीं किया। इससे फैंस और भी नाराज हो गए और शो की स्ट्रेटजी पर सवाल उठने लगे।
'बिग बॉस ओटीटी' के तीसरे सीजन में जहां नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं, वहीं शिल्पा शिंदे की अनिल कपूर की होस्टिंग पर की गई टिप्पणी ने शो में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। देखना होगा कि आने वाले एपिसोड्स में यह मामला कैसे आगे बढ़ता है और क्या अनिल कपूर इस आलोचना का जवाब देंगे या नहीं।