बॉलीवुड

Shocking: करीना के इस अफेयर्स के बारे में जानकर आपके पैरों तले की जमीन किसक जाएगी

केआरके ने ट्विटर पर करीना कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है और लिखा है कि वो चार साल तक करीना के साथ रिलेशनशिप में थे...
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2017, 4:15 PM IST
krk
krk

जगजाहिर है कि बॉलीवुड की सबसे हिट-फिट अभिनेत्री करीना कपूर का सैफ अली खान से शादी करने से पहले शाहिद कपूर से अफेयर था। इसके अलावा करीना का कभी किसी और एक्टर के साथ नाम नहीं जोड़ा गया। लेकिन करीना का एक अफेयर सामने आया है और खास बात ये है कि जिस शख्स से रिश्ते को लेकर सबूतों के साथ के साथ दावा किया है, उसके साथ करीना का रिश्ते में रहना वाली बात को कोई भी गंभीरता से नहीं लेगा, ना ही यकीन कोई यकीन करेगा। चूंकि, उस शख्स ने बतौर सबूत एक तस्वीर साझा की है, जिसके बारे में एकबारगी आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या यह वाकई सच है। खैर, इससे पहले की हम तस्वीर के पीछे छिपी सच्चाई को जानें, उससे पहले हम आपको बता दें कि ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाला केआरके यानी कमाल राशिद खान हैं।

जी हां, कमाल आर खान को भला कौन नहीं जानता। वो अपने विवादित ट्वीट के चलते सुखियों में छाए रहते हैं। उन्हें बिना वजह दूसरों से पंगा लेने की न सिर्फ आदत है, बल्कि उन्हें इसमें बहुत मजा भी आता है। केआरके को दूसरो के झगड़े में भी अपनी टांग अड़ाने की बुरी आदत है। लोग उन्हें सनकी भी कहते हैं। इतन ही नहीं, सोशल मीडिया पर उन्हें खूब गंदी-गंदी गालियां भी दी जाती हैं, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। बॉलीवुड के कई एक्टर्स के साथ केआरके की बहस हो चुकी है, लेकिन कहते हैं ना कि भैंस के आगे बीन बजाने से क्या फायदा, वही हाल कमाल आर खान का है। अब एक बार फिर उन्होंने ऐसा कुछ ट्वीट किया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग है।

गौरतलब है कि केआरके ने ट्विटर पर करीना कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है और लिखा है कि वो चार साल तक करीना के साथ रिलेशनशिप में थे और अपने इस रिश्ते को साबित करने के लिए उनके पास सिर्फ ये एक तस्वीर है।

हालांकि केआरकेने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली पर तंस कसा है। दरअसल कंगना ने कुछ समय पहले अपनी और ऋतिक की एक तस्वीर को इंटरनेट पर लीक किया था और ये दावा किया था कि ऋतिक उनके बॉयफ्रेंड हैं, जबकि ऋतिक की एक्स-वाइफ सुजैन का मानना था कि तस्वीर के साथ कंगना ने छेड़-छाड़ किया था। बस कंगना के ही अंदाज ने केआरके ने उनपर तंस कसा।

Published on: