बॉलीवुड

‘साहो’ और ‘छिछोरे’ की सफलता से सातवें आसमान पर पहुंची श्रद्धा कपूर, इस तरह बयां की खुशी

श्रद्धा कपूर ( shraddha kapoor ) लगातार दो फिल्मों 'साहो' ( saaho ) और 'छिछोरे' ( Chhichhore ) की सफलता के बाद सातवें आसमान पर हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2019, 10:50 AM IST
'साहो' और 'छिछोरे' की सफलता से सातवें आसमान पर पहुंची श्रद्धा कपूर, इस तरह बयां की खुशी
'साहो' और 'छिछोरे' की सफलता से सातवें आसमान पर पहुंची श्रद्धा कपूर, इस तरह बयां की खुशी

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ( shraddha kapoor ) के सितारे एक बार फिर चमक उठे हैं। लगातार दो फिल्मों 'साहो' ( saaho ) और 'छिछोरे' ( Chhichhore ) की सफलता के बाद एक्ट्रेस सातवें आसमान पर हैं। फिल्म 'साहो' में श्रद्धा एक्टर प्रभास ( prabhas ) के अपोजिट नजर आई थीं, वहीं फिल्म 'छिछोरे' में उन्होंने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ( sushant singh rajput ) के अपोजिट काम किया था। 'साहो' ने पहले हफ्ते ताबड़तो़ड़ कमाई की थी, हालांकि बाद में फिल्म की कमाई थोड़ी ठंडी पड़ गई। वहीं 'छिछोरे' ने बॅाक्स ऑफिस पर एक हफ्ते में 50 करोड़ की कमाई कर ली है और इसी के साथ मूवी की कमाई अभी भी जारी है।

खुशी बयां कर पाना मुश्किल है

फिल्मों की सफलता पर हाल में श्रद्धा ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'मेरी दोनों फिल्मों को जनता का भरपूर प्यार मिला है। साहो ने कमाई के मामले में बड़ी फिल्मों को पीछे थोड़ दिया है। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती की मैं कितनी खुश हूं।'

नितेश तिवारी ( nitesh tiwari ) एक शानदार निर्देशक हैं

'छिछोरे' फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ' नितेश सर एक शानदार निर्देशक हैं। जिस तरह वह माया का यंग और बुढ़ापे वाला किरदार पर्दे पर लेकर आए हैं वह काबीले तारीफ है। मैं खुद इस किरदार के इमोशन्स को और इस फिल्म की अहमियत को समझ सकती हूं। यह सब दिल से निकला है। '

'स्ट्रीट डांसर 3डी ' ( street dancer 3d ) में बिल्कुल अलग किरदार है

अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी 'पर बात करते हुए श्रद्धा ने कहा, 'यह 'एबीसीडी 2' ( abcd 2 ) का सीक्वल है। एक बार फिर मेरे पुराने दोस्तों से मिलना शानदार रहा। इस फिल्म पर हमने बहुत मेहनत की है और यह मेरी पिछली दोनों फिल्मों से काफी अलग है। मैं इस मूवी को लेकर काफी एक्साइटेड हूं क्योंकि इस बार मैं बिल्कुल अलग किरदार में नजर आने वाली हूं। '

Published on:
Also Read
View All
Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन

‘मुझे बुर्का पहनने से मना करने वाले तुम कौन हो?’, बुर्के और हिजाब पर शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान