बॉलीवुड

Shraddha Kapoor ने शेयर किए नागिन लुक्स, फैंस द्वारा बनाई गई तस्वीरें हुई वायरल

श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म नागिन की तीसरी सीरीज की तैयारियों में बिजी हो जाएंगी। श्रद्धा ने 10 नागिन के लुक में उनके स्केच शेयर किए हैं जिन्हें फैंस ने बनाया है।

2 min read
Nov 10, 2020
Shraddha Kapoor

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों फिल्म नागिन (Nagin) की तीसरी सीरीज की तैयारियों में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी की फिल्म का हिस्सा होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था- मेरे लिए पर्दे पर एक नागिन का किरदार निभाना खुशी की बात है। मैं श्रीदेवी मैम की 'नगीना' और 'निगाहें' देखकर बड़ी हुई हूं। इसके लिए मैं उनकी खूब तारीफ करना चाहती हूं। मैं हमेशा चाहती थी कि मैं भी इस तरह के रोल को निभाऊं। श्रद्धा के इस अनाउंसमेंट के बाद से उनके फैंस उन्हें लगातार बधाईयां दे रहे हैं। अब श्रद्धा ने अपने ढेर सारे नागिन लुक्स साझा किए हैं।

दरअसल, श्रद्धा द्वारा शेयर किए गए ये नागिन (Naagin) लुक्स उनकी फिल्म के नहीं बल्कि फैंस द्वारा बनाए गए स्केच हैं। श्रद्धा ने 10 नागिन के लुक में उनके स्केच शेयर किए हैं जिन्हें फैंस ने बनाया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में फैंस को शुक्रिया कहा है। श्रद्धा ने लिखा- कुछ बेहतरीन आर्टवर्क्स आपके बीच शेयर कर रही हूं। जिन्हें आपने एडिट करते हुए बड़ी ही मेहनत और प्यार से बनाया है। इन सभी के लिए मैं दिल से आपका आभार व्यक्त करती हूं। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।

श्रद्धा के ये लुक्स बेहद पसंद किए जा रहे हैं। लेकिन फैंस उनका असली नागिन अवतार देखने के लिए बेकरार हैं।नागिन की दोनों सीरीज में श्रीदेवी ने लीड रोल प्ले किया था। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि दर्शकों की फेवरेट फिल्म नागिन और नगीना की सीरीज बनने जा रही हैं। श्रद्धा कपूर के लिए ये फिल्म बहुत बड़ी साबित होने वाली हैं।बता दें कि श्रद्धा कपूर इन दिनों लव रंजन की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। उसके बाद वो अगले साल नागिन की सीरीज की शूटिंग शुरू करेंगी।

Published on:
10 Nov 2020 10:16 pm
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!