बॉलीवुड

शादी के बाद फीमेल आर्टिस्ट संग काम नहीं करेंगे एक्टर Varun Dhawan, एक्ट्रेस के कमेंट ने खींचा सबका ध्यान

वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी पर एक्ट्रेस श्रद्धा नाथ ने किया कमेंट कमेंट कर एक्ट्रेस ने ली अभिनेता की चुटकी शादी के बाद एक्ट्रेसेस संग काम ना करने की कही बात
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2021, 1:23 PM IST
Shraddha Nath Said Varun Will Not Work Other Heroines After Marriage
Shraddha Nath Said Varun Will Not Work Other Heroines After Marriage

नई दिल्ली। 24 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी चाइल्डहुड फ्रेंड नताशा दलाल संग शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं। जिसके बाद बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने नए कपल को बधाई दी। सभी ने कपल को आशीर्वाद दिया और हमेशा साथ रहने की दुआ दी। इस बीच एक एक्ट्रेस का कमेंट काफी सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, एक्ट्रेस ने वरुण और नताशा को बधाई देते हुए उन्हें एक ताना भी कसा है।

एक्ट्रेस श्रद्धा नाथ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए वरुण और नताशा की शादी की फोटो को पोस्ट किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए श्रद्धा ने पोस्ट पर लिखते हुए कहा है कि 'अब इस बात का अफसोस है कि हम उन्हें अब स्क्रीन पर दोबारा नहीं देख पाएंगे क्योंकि वरुण के ससुरालवाले अब उन्हें किसी और हीरोइन के साथ काम करते हुए नहीं देख सकते हैं। श्रद्धा अपनी पोस्ट में यह भी कहती हैं कि हो सकता है कि अब वरुण मेल ओरिएंटेड फिल्मों में ही काम करते हुए नज़र आएंगे। लेकिन अब कैसे वो अपनी पर्सनल लाइफ और वर्क लाइफ में बैलेंस बिठा पाएंगे यह थोड़ा उनके लिए मुश्क‍िल होगा। उन्हें मिस करेंगे। फिर भी... मुबारकबाद वरुण...'

श्रद्धा नाथ का यह कमेंट काफी वायरल हो रहा है। ऐसे में लोग भी यह सोचने लगे हैं कि सच में वरुण फीमेल अभिनेत्रियों संग काम नहीं करेंगे। वैसे श्रद्धा के साथ-साथ शाहिद कपूर के कमेंट ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा था। शाहिद ने वरुण को शादी की बधाई देते हुए शादी के डार्क साइड में आने के लिए उनका स्वागत किया। कपल को बॉलीवुड के साथ-साथ टॉलीवुड स्टार्स ने भी बधाई दी है।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा