बॉलीवुड

सुहाना के बॉयफ्रेंड वाली परेशानी को ऐसे हैंडल करते हैं शाहरुख खान, कहा- मुझे नफरत है, लेकिन…

इस शो में डेविड लेटरमेन ने शाहरुख खान से बच्चों की समस्याओं और उनके पिता बनने के बाद आए बदलावों को लेकर भी सवाल किए। इस पर हमेशा की तरह शाहरुख ने खुलकर और बड़ी चतुराई से जवाब दिए।
2 min read
Oct 26, 2019
सुहाना के बॉयफ्रेंड वाली परेशानी को ऐसे हैंडल करते हैं शाहरुख खान, कहा- मुझे नफरत है, लेकिन...
सुहाना के बॉयफ्रेंड वाली परेशानी को ऐसे हैंडल करते हैं शाहरुख खान, कहा- मुझे नफरत है, लेकिन...

मुंबई। हर आम पिता की तरह शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) को भी अपने बच्चों की समस्याओं से जूझने का तरीका निकालना पड़ता है। खासकर जब बच्चे बड़े हो जाएं तो उनके रिलेशनशिप को लेकर सोचना पड़ता है। हाल ही में शाहरुख खान डेविड लेटरमेन ( David Letterman ) के शो 'माय नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन विद डेविड लेटरमेन' ( My Next Guest Needs No Introduction with David Letterman ) में नजर आए। इस एपिसोड में होस्ट ने किंगखान से पर्सनल और पब्लिक लाइफ के महत्वूपर्ण घटनाक्रमों पर खुलकर बातचीत की।

इस शो में डेविड लेटरमेन ने शाहरुख से बच्चों की समस्याओं और उनके पिता बनने के बाद आए बदलावों को लेकर भी सवाल किए। इस पर हमेशा की तरह शाहरुख ने खुलकर और बड़ी चतुराई से जवाब दिए।

उन्होंने कहा, 'बच्चों की बॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड वाली प्राब्ल्म्स से मुझे नफरत है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि 'उस व्यक्ति को लात मार दो'। लेकिन मैं कहता हूं, आपको पता है जीवन में ऐसा होता है। प्रिय,आपको रिलेशनशिप में देना भी पड़ता है और लेना भी। मुझे उसे (सुहाना ) को ये समझाना अच्छा नहीं लगता। मैं उससे कहना चाहता हूं, ये लड़का अच्छा नहीं है। लेकिन मुझे कहना पड़ता है। और उसके लिए गिफ्ट भी सलेक्ट करने पड़ते हैं जो मुझे बहुत बुरा लगता है। पापा (शाहरुख), आपको क्या लगता है, ये उसे पसंद आएगा? उसे पसंद आएगा।'

शाहरुख खान ने बताया कि वह आजकल खाना बनाना सीख रहे हैं। क्योंकि अब उनके बच्चे ऐसी उम्र में प्रवेश कर चुके हैं जहां उन्हें दोस्त बनना पड़ता है। और वह अड़चन नहीं बनना चाहते। लोगों की व्यक्तिगत लाइफ और प्राइवेसी का वह बहुत सम्मान करते हैं। इसलिए उन्होंने सोचा कि ये अच्छा तरीका है। क्योंकि जब बच्चे छुट्टियां मनाने घर आते हैं तो दोस्तों के साथ देर रात तक जागते हैं। इसलिए उन्हें रात के करीब 2.3 बजे खाना चाहिए होता है और शाहरुख सुबह 5 बजे बाद सोते हैं। इसलिए वह हमेशा तैयार रहते हैं। वह अब पास्ता, पेपर चिकन, रिसोटो जैसी डिश बना लेते हैं।

Published on:
26 Oct 2019 08:19 pm