बॉलीवुड

Video: ऐश्वर्या राय के साथ अमिताभ-अभिषेक ने किया था डांस, रेखा और श्वेता बच्चन का रिएक्शन होने लगा वायरल

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। इसे देख रेखा और श्वेता का रिएक्शन फैंस हैरान हैं।
2 min read
• •
Sep 30, 2024
Shweta Bachchan Reaction On Amitabh Abhishek Dance With Aishwarya Rai Viral Amid Divorce Rumours

Aishwarya Rai: IIFA 2024 का रंगा रंग कार्यक्रम समाप्त हो चुका है। इस भी बॉलीवुड स्टार्स ने इस अवॉर्ड शो में अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। इसी बीच ऐश्वर्या राय का भी एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

इस वीडियो में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन फेमस गाने ‘कजरा रे’ पर डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठी श्वेता बच्चन और रेखा का रिएक्शन बड़ा ही हैरान करने वाला रहा।

2005 आईफा अवॉर्ड

ये वीडियो साल 2005 में हुए आईफा समारोह का है। वीडियो में स्टेज पर सिल्वर आउटफिट पहने ऐश्वर्या पहले आती हैं। इसके बाद अभिषेक बच्चन ब्लैक आउटफिट में उनका साथ देते हैं। कुछ देर बाद अमिताभ भी उनके साथ स्टेज पर डांस करने लगते हैं।

रानी मुखर्जी के साथ किया डांस

सामने ऑडियंस के बीच बैठी रानी मुखर्जी तीनों के लिए ताली बजाती और उनका उत्साहवर्धन करती दिख रही हैं। कैमरे में रेखा का रिएक्शन भी कैद हुआ है। लास्ट में अभिषेक मंच से उतरते हैं और रानी के साथ थोड़ा डांस कर श्वेता बच्चन के पास चले जाते हैं। फिर तीनों मिलकर डांस करते हैं।

श्वेता का रिएक्शन

श्वेता बच्चन को यूं डांस करते देख फैंस हैरान रह जाते हैं। उन्हें बहुत कम ही किसी फंक्शन में डांस करते देखा गया है। इसी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। यहां देखिए वीडियो: 

Updated on:
30 Sept 2024 03:56 pm
Published on:
30 Sept 2024 03:52 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है