हाल ही में श्वेता ने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए काल भैरव की पूजा की। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Shweta Singh Kirti Instagram) से एक वीडियो शेयर किया है।
नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। सुशांत के परिवार (Sushant's Family) वाले उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं, उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) भी सोशल मीडिया के जरिए सुशांत को इंसाफ दिलाने की मुहिम में जुटी हुई हैं। हाल ही में श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत के लिए ग्लोबल प्रेयर का आयोजन किया था, जिसमें 1 मिलियन यानि 10 लाख से अधिक लोग ऑनलाइन सुशांत के लिए प्रार्थना में शामिल हुए थे।
वहीं, हाल ही में श्वेता ने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए काल भैरव की पूजा की। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Shweta Singh Kirti Instagram) से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में श्वेता मंदिर के अंदर काल भैरव की पूजा करती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, 'आज काल भैरव की पूजा की और हमें सत्य की ओर ले जाने के लिए कहा।' उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इससे पहले श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने सुशांत के लिए ग्लोबल प्रेयर में हिस्सा लिए लोगों की तस्वीर पोस्ट की थी। इस पोस्ट में श्वेता ने दावा किया कि सुशांत के लिए ग्लोबल प्रेयर में 1 मिलियन लोग शामिल हुए थे। श्वेता ने लिखा, सुशांत के लिए प्रार्थना करने के लिए दुनियाभर से 10 लाख से अधिक जुड़े। यह एक आध्यात्मिक आंदोलन बन चुका है और दुनियाभर में इसे गति मिल रही है। हमारी प्रार्थनाएं खाली नहीं जाएंगी। उनकी इस पोस्ट पर अंकिता लोखंडे ने कमेंट करते हुए लिखा, प्रार्थनाएं कुछ भी बदल सकती हैं।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच सीबीआई करेगी या नहीं, इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट लेगा। सुशांत की मौत के मामले में उनके पिता केके सिंह ने बिहार में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को सीबीआई जांच के लिए प्रस्ताव रख दिया था। जिसके बाद क्रेंद सरकार ने सीबीआई जांच को स्वीकारा था। जिसके बाद सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।