वीडियो में उनकी बहन ने सुशांत (Sushant Singh Rajput) के हर लम्हे को शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत वो हर चीज कर रहे हैं, जो उन्हें पसंद थी। कभी गिटार तो कभी पेटिंग और हमेशा आसमान में चांद सितारों को देखना।
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को एक महीने से ज्यादा वक्त हो गया है। लेकिन अभी फैंस उनकी मौत के गम से उबर नहीं पाए हैं। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई (Mumbai) स्थित अपने घर में फांसी लगा ली थी। पुलिस अभी तक उनकी आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है, जिसके तहत लगभग 35 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। वहीं, सोशल मीडिया (Social Media) पर सुशांत राजपूत को उनके फैंस रोजाना याद करते हैं। साथ ही सुशांत का परिवार अभी भी इस गम से उबरने की कोशिश में लगा है। हाल ही में अब एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो को देखकर किसी की भी आखों में आंसू आ जाएंगे। वीडियो में उनकी बहन ने सुशांत के हर लम्हे को शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत वो हर चीज कर रहे हैं, जो उन्हें पसंद थी। कभी गिटार तो कभी पेटिंग और हमेशा आसमान में चांद सितारों को देखना। वीडियो में Don McLean का गाना Starry, Starry Night है।
उससे भी भावुक कर देने वाला है श्वेता का कैप्शन। जिसमें उन्होंने लिखा है, "मेरा फॉरएवर स्टार। यह दर्द इतना कीमती है कि आप इसके लिए दुनिया का व्यापार नहीं कर सकते। यह घाव इतना गहरा, इतना गंभीर कि आप कभी उसे साझा नहीं कर सकते।" श्वेता का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून, 2020 अपने मुंबई (Mumbai) वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी। इसके बाद उन्हें एकता कपूर ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) में मानव का किरदार निभाने का मौका दिया। इस सीरियल से सुशांत घर-घर में मशहूर हो गए थे। हालांकि उन्हें फिल्मों में काम करना था, जिसके कारण उन्होंने यह शो छोड़ दिया। उसके बाद साल 2013 में सुशांत ने फिल्म 'काय पो छे' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।