बॉलीवुड

16 साल की Shweta Tiwari का पुराना वीडियो वायरल, इस एक्टर के साथ आईं नजर

Shweta Tiwari Video: श्वेता तिवारी का एक पुराना वीडियो वायरल है। इसमें वो एक एक्टर के साथ दिखाई दे रही हैं।
2 min read
• •
Jun 22, 2024
Shweta Tiwari Throwback Video

Shweta Tiwari Viral Video: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी 43 की उम्र में भी नई-नई एक्ट्रेस को खूबसूरती में मात देती हैं। उन्हें देख लोग ये कहते हैं कि उनकी उम्र उल्टी दिशा में बढ़ रही है। श्वेता का एक पुराना वीडियो वायरल है। इसमें वो एक एक्टर के साथ दिखाई दे रही हैं।

श्वेता तिवारी का पुराना वीडियो

ये एक थ्रोबैक विज्ञापन है। इसमें श्वेता मुस्लिम एक्टर नासिर खान (Nasirr Khan) के साथ दिख रही हैं। इसकी एक स्टोरी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है जो उन्होंने 16 साल की उम्र में किया था।
यह भी पढ़ें: Video: धर्मेंद्र के लाडले को अनुराग कश्यप ने दी सरेआम चेतावनी, बोले अगर मैंने…

ये एक टोस्ट का विज्ञापन का है जिसमें श्वेता तिवारी और नसीर खान हैं। एक्टर ने ही इसे अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा. "मैंने 1996 में एक विज्ञापन किया था। पुरानी यादें। हमेशा प्यारी @shweta.tiwari के साथ। वह हमारा साथ में पहला मौका था और अब 2024 में फिर से। (sic)।" यहां देखिए वीडियो :

इसे अपनी स्टोरी में शेयर करते हुए श्वेता तिवारी ने लिखा कि उस समय वो सिर्फ 16 साल की थीं। दिलचस्प बात ये है कि ये पहली बार था जब श्वेता तिवारी ने कैमरे का सामना किया था। इसके बाद वो फेमस टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' (Kasautii Zindagi Kay) से घर-घर में मशहूर हो गईं।

श्वेता तिवारी की लास्ट फिल्म

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आई थीं। उन्होंने इस सीरीज में अहम भूमिका निभाई है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को थाईलैंड में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया, जहां वो अपने बेटे रेयांश के साथ दिखाई दे रही थीं।

Updated on:
22 Jun 2024 03:45 pm
Published on:
22 Jun 2024 12:42 pm
Also Read
View All
पाकिस्तानी बनाम दुबई के मुसलमानों पर मीका सिंह ने दिया बेबाक बयान, बॉलीवुड के रवैये पर भी की बात

Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड