48 साल पहले बनी इस फिल्म के एक या दो नहीं बल्कि पूरे 5 लाख प्रोड्यूसर थे। चलिए बताते हैं कौन सी थी वो फिल्म।
साल 1976 में एक फिल्म आई थी जिसके प्रोड्यूसर 5 लाख लोग थे। अब ये सुनने के बाद आपके मन में हजारों सवाल आ रहे होंगे। तो चलिए आपके इन सवालों का जवाब देते हैं। दरअसल, साल 1976 में एक फिल्म आई थी 'मंथन' जिसे श्याम बगेनेल ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में उस वक्त कोई भी पैसा लगाने को तैयार नहीं था, लेकिन फिर किसानों ने इसमें अपना पैसा लगाया था।
इस फिल्म का बजट 10 लाख रुपए था लेकिन डायरेक्टर के पास इतने पैसे नहीं थे। फिल्म को बनाने के लिए गुजरात के पांच लाख किसानों ने 2- 2 रुपए का चंदा दिया था, तब जाके इस फिल्म का बजट पूरा हो पाया था। आपको बता दें कि ये भारत की पहली क्राउडफंडेड फिल्म बन गई थी जिसे 1977 में बेस्ट फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।
इस फिल्म को श्याम 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। ये फेस्टिवल 14 मई से शुरू हो गया है।