जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गली बॉय के किरदार एमसी शेर के जरिए अभिनेता ने एक्टिंग की दुनिया में अलग पहचान बनाई है। आज अभिनेता को किसी पहचान की जरुरत नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अभिनेता पहले एक्टिंग नही बल्कि चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहते थे। चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के बागी जिले बलिया में जन्में सिद्धांत ने कैसे तय किया बाॅलीवुड के सफर...
फिल्म गली बॉय के जरिए लोगों के दिलों में अलग छाप छोड़ने वाले अभिनेता को एक फिल्म के जरिए दर्शकों का बेइंतहा प्यार मिला है। बता दे कि आज यानी 29 अप्रैल को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्या आप जानते हैं एक्टिंग से पहले अभिनेता क्या कर रहे थे। लिए जानते हैं एक छोटे से जिले से निकलकर मुंबई तक का इनका सफर कैसा रहा है।
गली बॉय से फेमस हुए सिद्धार्थ जब पांच साल के थे तो वह मुंबई आ गए। उनके पिता एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और उनकी मां एक गृहिणी हैं। उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में पढ़ाई की। बता दे कि शुरु में खुद सिद्धार्थ एक्टर नहीं बनना चाहते थे। बल्कि वह सीए बनना चाहते थे, लेकिन सिर्फ शौक के लिए मंच पर एक्टिंग करते थे। सीए आर्टिकलशिप के दौरान उनका मन नहीं लगा और उन्होंने कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया।
बता दे कि साल 2013 में उन्होंने फ्रेश फेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उसे जीता।सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस इंडस्ट्री में साल 2016 में कदम रखा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वेब सीरीज 'लाइफ सही है' और 'इनसाइड एज' से की थी। एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया था कि वो संजय लीला भंसाली के साथ किसी पौराणिक फिल्म में काम करना चाहते हैं।
आपको बता दे कि सिद्धार्थ फिल्म्स 'बंटी और बबली 2' में रानी मुखर्जी, सैफ अली खान और शरवरी वाघ की सह-कलाकार के रूप में काम किया हैं। वह बाॅलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं। गहराइयां' में भी अभिनय किया है। इसस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में थीं। वह अब अभिनत्री कटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' में नजर आने वाले हैं।