बॉलीवुड

इस ट्रेलर में छिपी है सोनाक्षी और सिद्धार्थ के इत्तेफाक की कहानी…

इस ट्रेलर में छिपी है सोनाक्षी और सिद्धार्थ के इत्तेफाक की कहानी...
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2017, 1:44 PM IST
ittefaq trailer
ittefaq trailer

खबर है की सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म इत्तेफाक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के इस ट्रेलर से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है की इत्तेफाक फिल्म की कहानी डबल मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना पुलिस ऑफिसर देव का किरदार निभा रहे वहीं (सोनाक्षी सिन्हा) माया और ( सिद्धार्थ मल्होत्रा) विक्रम का रोल निभाते दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म की कहानी डबल मर्डर पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर में पुलिस ऑफिसर देव आरोपी बने माया और विक्रम से पूछ-ताछ करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की कहानी का मकसद इन दोनों आरोपियों में से असली मुजरिम के ढ़ूंढना है।

बता दें फिल्म का फर्स्ट लुक 30 जून को ही जारी कर दिया गया था। अब इसके पोस्टर्स सामने आए हैं। ये फिल्म 70 के दशक में आई यश चोपड़ा की इत्तेफाक का रीमेक है। बता दें सिद्धार्थ, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना ने हाल में इस फिल्म का पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इन पोस्टर्स के साथ ही उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को लेकर कुछ बाते कहीं।

इस फिल्म की सबसे ज्यादा दिलचस्प बात तो ये है कि इस फिल्म का प्रमोशन नहीं किया जाएगा। फिल्म के को-प्रोड्यूसर करन जौहर ने हाल में दिए अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की,- "पहली बार हम किसी फिल्म के लिए नो प्रमोशन प्लान बना रहे हैं। यह जरूरी है कि हम फिल्म के किसी भी हिस्से को सामने नहीं आने दें। इसीलिए एक्टरों को मीडिया इंट्रेक्शन से दूर रखने का फैसला लिया गया है। इसलिए उम्मीद करते हैं कि हमारी 100 मिनट की नॉन स्टॉप मिस्ट्री थ्रिलर से जुड़ी कोई बात सामने नहीं आ सकेगी।

फिल्म का धमाकेदार आगाज देखकर ही एसा लगता है की फिल्म काफी दिलचस्प होने वाली है। बता दें निर्देशक अभय पहले इस फिल्म का नाम it happend one night रखने वाले थे लेकिन बाद में इसका नाम ऑरिजनल फिल्म पर ही रखा गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस फिल्म को करण जौहर और शाहरुख खान मिलकर प्रड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म रेड चिलीज और धर्मा प्रोडक्शन्स मिलकर बना रहा है।

Published on: