बॉलीवुड

Sikandar में सलमान खान का ऐसा होगा रोल, लीक हुआ किरदार, अमिताभ बच्चन को भी आएगा पसंद

Sikandar Update: सलमान खान की अपकमिंग मूवी ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसमें सलमान का किरदार कैसा होगा ये भी पता चल गया है।
2 min read
• •
Sep 08, 2024
Sikandar Update Salman Khan to play angry young man like Amitabh Bachchan

Sikandar Update: अब तक ये बात सभी जानते हैं कि सलमान खान ए आर मुरुगुदास के निर्देशन में बन रही मूवी ‘सिकंदर’ में काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और पहला शेड्यूल पहले ही पूरा हो चुका है।

इसके दूसरे शेड्यूल की शूटिंग चालू है। अब पता चल गया है कि मूवी में सलमान का किरदार कैसा होगा।

सिकंदर का ताजा अपडेट

‘सिकंदर’ का ताजा अपडेट ये है कि सलमान एक ऐसी ताकत के रूप में नजर आएंगे जो आज के समाज में व्याप्त भ्रष्ट गिरोह के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सब एक्शन से भरपूर अवतार में दिखाया गया है।

कैसा होगा सिकंदर में सलमान खान का रोल

ये भी कहा जा रहा है कि सलमान इस फिल्म में आक्रामक अवतार में दिखेंगे और एक एंग्री यंग मैन की भूमिका निभाएंगे। ऐसे रोल पहले अमिताभ बच्चन निभाकर फेमस हो चुके हैं। ए. आर. मुरुगुदास अपने सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं और खबरों के अनुसार उन्होंने सलमान के लिए एक खूबसूरत कहानी गढ़ी है।

सिकंदर कब रिलीज होगी?

सलमान खान की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। ‘सिकंदर’ अगले साल यानी ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Updated on:
08 Sept 2024 05:27 pm
Published on:
08 Sept 2024 05:24 pm
Also Read
View All
पाकिस्तानी बनाम दुबई के मुसलमानों पर मीका सिंह ने दिया बेबाक बयान, बॉलीवुड के रवैये पर भी की बात

Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड