बॉलीवुड

सलमान खान से आगे निकली रानू मंडल, इस काम से मचाया तहलका

गाना गा कर भीख मांगने वाली रानू मंडल इस वक्त की सबसे बड़ी इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं
less than 1 minute read
Nov 19, 2019
salman_khan_ranu_mandal.jpg

नई दिल्ली। कभी रेलवे स्टेशन पर गाना गा कर भीख मांगने वाली रानू मंडल इस वक्त की सबसे बड़ी इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। उनके फोटो वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रानू एक फैंस को सबके सामने झिड़क दिया था क्यों की उसने रानू को टच कर दिया था।

इसके अलावा उनका एक फोटो भी इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है।जिसमें रानू ने अलग तरह का मेकअप किया हुआ है। रानू का मेकअप देख कर लोग उनका खूब मजाक भी उड़ा रहे हैं। कुछ लोग तो उनके इस मेकअप के चेहरे की तुलना हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘द नन’ से की जा रही है।

लेकिन इन मिम्स से रानू के स्टार्डम पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। उनके फैंस उनको जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना। कुछ ही दिन पहले रानू मंडल का सांग ‘आशिक़ी में तेरी 2. 0′ भी रिलीज़ किया गया था। इसी दिन सलमान के दबंग 3 का गाना ‘हुड हुड दबंग’ भी लांच किया गया था । लेकिन रानू करे आगे ये फिका पड़ गया। रानू का गाना ट्रेंडिंग में सलमान के गाने से आगे चल रहा था । लोग उनके गाने को खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस बात से ये तो साबित होता रानू अब स्टार तो बन ही चुकी हैं।

Published on:
19 Nov 2019 06:56 pm