बॉलीवुड

तापसी पन्नू और हुमा कुरैशी के बाद अब आशा भोसले को मिला लाखों का बिजली बिल, शिकायत पर मिला ये जवाब

इसी लिस्ट में अब जानी मानी गायिका आशा भोसले (singer Asha Bhosle) का का नाम भी गया है। स्टेट पावर यूटिलिटी महाडिस्कॉम (State Power Utility Mahadyscom) को जून में ज्यादा बढ़ाया हुआ बिल भेजने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2020, 8:09 AM IST
Asha Bhosle
Asha Bhosle

पिछले दिनों से बढ़े हुए बिजली के बिल (increased electricity bill) को लेकर बॉलीवुड से लेकर टीवी के कलाकार काफी परेशान हैं। मुंबई में लॉकडाउन (lockdown in Mumbai) के दौरान कई सितारों का बिजली का बिल (electricity bill) लाखों रुपए का आया था। बढ़े हुए बिजली के बिल के कारण सोशल मीडिया के जरिए किसी ने बिजली कंपनी को आड़े हाथों लिया, किसी का गुस्सा उन पर फूटा, तो कोई करारा व्यंग्य कस रहा हैं। इसी लिस्ट में अब जानी मानी गायिका आशा भोसले (singer Asha Bhosle) का का नाम भी गया है। स्टेट पावर यूटिलिटी महाडिस्कॉम (State Power Utility Mahadyscom) को जून में ज्यादा बढ़ाया हुआ बिल भेजने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

आशा के हिल स्टेशन लोनावाला में बंगले का 2 लाख से अधिक का बिजली बिल मिलने के बाद अब प्रख्यात गायिका आशा भोसले ने शिकायत की है। हालांकि यूटिलिटी का कहना है कि यह बिल वास्तविक मीटर रीडिंग के अनुसार दिया गया था। आशा भोसले को जून महीने में 2,08,870 रुपए का बिजली का बिल मिला, जबकि मई और अप्रेल का बिल लगभग 8,855.44 रुपए और 8,996.98 रुपए था। बिजली बिल में वर्णित बिजली की खपत के अनुसार पिछले जून में आशा भोसले को 6,395.66 का बिल मिला था। अचानक से बिल में आए इतने अंतर को देख आशा भोसले हैरान रह गईं, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई।

रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा, 'हमें आशा भोसले से ज्यादा बिल भेजने के लिए शिकायत मिली है, उनकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुणे सर्कल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने व्यक्तिगत रूप से वहां (बंगला) जाकर रीडिंग की जांच की और यह सत्यापित किया गया कि मीटर रीडिंग सही थी और बिल इसी के आधार पर था।' आपको बता दें आशा भोसले से पहले अभिनेत्री तापसी पन्नू, सोहा अली खान, अरशद वारसी, टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी, हुमा कुरैशी जैसे सितारे भी बढ़े बिजली के बिल की समस्या का जिक्र अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कर चुके हैं।

Updated on:
2 Aug 2020, 8:09 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई