बॉलीवुड

सिंगर पलक मुच्छल ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज, वीडियो में देखिए क्यों हैं उनके पास 2091 सॉफ्ट टॉयज?

पलक मुच्छल (Palak Muchhal) के पास हैं 2091 सॉफ्ट टॉयज वीडियो में दिखाया खिलौनों से भरा है कमरा हार्ट सर्जरी से जुड़ा है किस्सा

2 min read
Apr 01, 2020

नई दिल्ली | लॉकडाउन (Lockdown) के बीच बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज सबके सामने बताया है। उनके पास 2091 सॉफ्ट टॉयज हैं जिससे उनका पूरा कमरा भरा पड़ा है लेकिन ये वहां क्यों हैं इस बारे में पलक ने पहली बार वीडियो के जरिए बताया है। पलक का ये वीडियो (Palak Muchhal Video) देख लोग हैरान हैं कि उनके पास इतने सारे खिलौने हैं। इसके अलावा पलक ने खुशियां बांटने की सलाह भी लोगों की दीं।

View this post on Instagram

Chicki aur Laddu!

A post shared by PALAK MUCHHAL (@palakmuchhal3) on

दरअसल, पलक मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि जब भी कोई सर्जरी होती है तो उस बच्चे की सर्जरी के बदले वो एक गुड़िया अपने पास जमा करती हैं। उन्होंने बताया कि 2091 सर्जरी के बदले उनके पास इतने ही खिलौने हैं जिसका नजारा भी पलक ने दिखाया। पलक का ये वीडियो बहुत ही प्यारा है, उनका पूरा कमरा सॉफ्ट टॉयज से भरा हुआ है।

पलक ने अपने इस पोस्ट के साथ कैप्शन भी लिखा- किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार। पलक का ये वीडियो कई लोगों को प्रेरणा दे रहा है। ये तो सभी जानते हैं कि पलक हार्ट पेशेंट के लिए ही गाना गाती हैं। फैंस उन्हें लेजेंड बता रहे हैं।

पलक ने इसके साथ ही लोगों से खुशियां बांटने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप जितने लोगों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आएंगे आपकी मुस्कुराहट उतनी ही बढ़ती चली जाएगी। कोरोना वायरस के इस कठिन दौर में पलक का ये वीडियो वाकई किसी मोटिवेशन से कम नहीं है। वो कहीं ना कहीं लोगों की मदद करने की ओर इशारा कर रही हैं।

Published on:
01 Apr 2020 02:03 pm
Also Read
View All