बॉलीवुड

Box Office पर बरकरार है ‘रूह बाबा’ का काला जादू, निडर ‘सिंघम’ को मिल रही है कड़ी टक्कर

Box Office Collection: कार्तिक आर्यन और अजय देवगन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आइए जानते हैं अब तक ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ ने कितनी कमाई की?

2 min read
Nov 07, 2024
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Collections

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Collection: सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 दोनों ही बॉलीवुड के बड़े और सफल फ्रेंचाइजी हैं, इसलिए इन दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे से कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ ‘भूल भुलैया 3’ जो कि कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग रही। फिल्म ने पहले दिन लगभग ₹35 करोड़ की कमाई की।

वहीं अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने 6 दिन के भीतर 165 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म ने सिंघम रिटर्न्स (140.62 करोड़), गली बॉय (142.25 करोड़), दबंग (138 करोड़) और आदिपुरुष (135 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। इसमें सबसे अहम बात यह है कि इस फिल्म ने एक और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाते हुए ‘कल्कि 2898 एडी’ को भी पीछे कर दिया है। ‘कल्कि 2898 एडी’ प्रभास की मल्टीस्टारर मूवी थी।

Singham-Again-Vs-Bhool-Bhulaiyaa-3-

डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: Bhool Bhulaiyaa 3

DayBox Office Collection
135.5 करोड़
237 करोड़
333.50 करोड़
418 करोड़
513 करोड़
610.50 करोड़
Total148.50 करोड़

डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सिंघम अगेन

DayBox Office Collection
143.50 करोड़
242.50 करोड़
335.75 करोड़
418 करोड़
513.5 करोड़
610.25 करोड़
Total165 करोड़

धार्मिक ग्रंथ रामायण से प्रेरित है सिंघम अगेन फिल्म

'सिंघम अगेन' में अजय को भगवान राम की भूमिका में दिखाया गया है। करीना कपूर खान सीता मां, अक्षय जटायु, रणवीर भगवान हनुमान, टाइगर लक्ष्मण की भूमिका में तो अर्जुन क्रूर रावण की भूमिका में दिखाई दे रहे है और उन्हें खतरे की लंका का नाम दिया गया है। “सिंघम अगेन” में पहली बार रोहित शेट्टी ने दीपिका के साथ काम किया है, जो फिल्म में लेडी सिंघम की भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी हैं।

Also Read
View All

अगली खबर