बॉलीवुड

‘सितारे जमीन पर’ का पहला पोस्टर हुआ OUT, 8 मई 2025 को रिलीज होगा ट्रेलर

Sitare Zameen Par Movie: आमिर खान की नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, जिसमें 10 नए चेहरों की झलक दिखाई गई। फिल्म का ट्रेलर 8 मई 2025 को आएगा और यह 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2025, 7:47 PM IST
Feature image

Sitare Zameen Par First Poster Out: आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने अपने पहले आधिकारिक पोस्टर के साथ फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। यह फिल्म साल 2007 की क्लासिक हिट ‘तारे ज़मीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है।

8 मई 2025 को रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर ( Trailor Release on 8 May)

मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का ट्रेलर 8 मई 2025 को रिलीज किया जाएगा। जहां पोस्टर ने एक दिल छू लेने वाली झलक दी, वहीं ट्रेलर से फिल्म की जादुई और प्रेरणादायक दुनिया की और गहराई से झलक मिलने की उम्मीद है।

10 नए चेहरे होंगे लॉन्च ( 10 New Actors launch)

‘सितारे जमीन पर’ के जरिए 10 नए कलाकारों को बॉलीवुड में लॉन्च किया जा रहा है। ये चेहरे हैं: आरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर।

लीड रोल में दिखेंगे आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा (Aamir Khan and Genelia D'Souza in lead Role)

फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस जोड़ी को पहली बार साथ स्क्रीन पर देखना दर्शकों के लिए एक नई ताजगी लेकर आएगा।

निर्देशक आर. एस. प्रसन्ना की एक और संवेदनशील कहानी

फिल्म का निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है, जो ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी सामाजिक विषयों पर आधारित हिट फिल्म बना चुके हैं। उन्होंने ‘ऑन ए क्वेस्ट’ नामक फिल्म भी बनाई थी जो स्वामी चिन्मयानंद की बायोपिक थी।

संगीत और लेखन में बेहतरीन टीम

फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत दिया है शंकर-एहसान-लॉय ने। स्क्रिप्ट दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखी गई है। फिल्म को आमिर खान, अपर्णा पुरोहित और रवि भगचंदका ने प्रोड्यूस किया है।

Also Read
View All
दलेर मेंहदी के बेटे ने गुरदीप मेहंदी ने पिता की सेहत पर तोड़ी चुप्पी, नशे में धुत और गाना न गाने के लगे थे आरोप

मंत्री आशीष शेलार ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात के बाद तोड़ी चुप्पी, बताया कैसी है उनकी तबीयत? ड्राइवर के लिए मांगी दुआ

Tum Mere Ho Review: प्यार, धोखा और रिश्तों के उतार-चढ़ाव से भरी रोमांटिक फिल्म ‘तुम मेरे हो’, बॉलीवुड में चमकने को तैयार टीवी के दो बड़े सितारे

विश्नोई गैंग से मिली धमकी के बाद कड़ी सुरक्षा में IIFA इवेंट में पहुंचे सलमान खान, वीडियो आया सामने

‘ये एक अरेंज मैरिज है’, सुपरस्टार तेजा सज्जा ने शादी की कन्फर्म, जानें कौन हैं होने वाली पत्नी