10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो राउंड फायरिंग मामले में फेमस एक्टर को पुलिस ने पकड़ा, कबूला अपना जुर्म

KRK Firing Case: इंडस्ट्री के फेमस एक्टर कमाल रशिद खान को पुलिस ने पकड़ा है। उनपर 2 राउंड फायरिंग का आरोप लगा था और अब एक्टर ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

2 min read
Google source verification
Mumbai Police Detain Actor Kamaal R Khan In Oshiwara Firing Case Weapon Seized Ator confessed to his crime

दो राउंड फायरिंग में एक्टर गिरफ्तार

KRK Firing Case: बॉलीवुड को लेकर सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों के लिए फेमस कमाल राशिद खान, जिन्हें दुनिया 'केआरके' के नाम से जानती है, एक बार फिर बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक्टर को उनके इलाके में हुई फायरिंग के मामले में हिरासत में लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, केआरके इस मामले में मुख्य संदिग्ध हैं और उन्होंने पूछताछ के दौरान गोली चलाने की बात स्वीकार भी कर ली है। इस खबर के आने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है। आइये जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला...

केआरके को मुंबई पुलिस ने पकड़ा (KRK Firing Case)

यह पूरी घटना 18 जनवरी की है, जब अंधेरी के ओशिवारा के 'नालंदा सोसाइटी' नामक एक रिहायशी इमारत में दो गोलियां चलने से हड़कंप मच गया था। एक गोली इमारत की दूसरी मंजिल पर रहने वाले लेखक-निर्देशक नीरज कुमार मिश्रा के फ्लैट की खिड़की पर लगी, जबकि दूसरी चौथी मंजिल पर रहने वाले स्ट्रगलिंग मॉडल प्रतीक बैद के घर के पास पाई गई थी, लेकिन गनीमत यह रही थी कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था, पर उस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी और आकर वह केआरके पर रुकी।

फॉरेंसिक टीम की ली गई मदद (Mumbai Police Detain Actor Kamaal R Khan In Oshiwara Firing Case)

शुरुआत में पुलिस के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी कुछ संदिग्ध नजर नहीं आया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम की मदद ली गई। बैलिस्टिक एक्सपर्ट्स ने जब गोलियों के चलने की दिशा (एंगल) की जांच की, तो इशारा सीधे केआरके के बंगले की तरफ गया। पुलिस ने जब केआरके से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने कबूल किया कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चलाई थीं। हालांकि, केआरके का दावा है कि उनका इरादा किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था।

शनिवार सुबह दिखाई जा सकती है उनकी औपचारिक गिरफ्तारी (Oshiwara Firing Case)

संजय चव्हाण के नेतृत्व में ओशिवारा पुलिस की टीम ने केआरके की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है और शनिवार सुबह तक उनकी औपचारिक गिरफ्तारी दिखाई जा सकती है। यह भी जांच की जा रही है कि आखिर केआरके ने रिहायशी इलाके में फायरिंग क्यों की और इसके पीछे की असली वजह क्या थी।

कौन हैं केआरके? (Who is KRK)

उत्तर प्रदेश के देवबंद में जन्मे कमाल आर खान अपनी फिल्म 'देशद्रोही' और बिग बॉस सीजन 3 से चर्चा में आए थे। फिलहाल वे खुद को फिल्म क्रिटिक बताते हैं और सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों के खिलाफ अपने तीखे और अक्सर अपमानजनक कमेंट्स के लिए जाने जाते हैं। उन पर पहले भी कई मानहानि के केस हो चुके हैं, लेकिन इस बार मामला सीधा 'फायरिंग' और सुरक्षा से जुड़ा है।