बॉलीवुड

मौनी रॉय ने शेयर की शादी की फोटो, ऑनस्क्रीन मां ने कमेंट में लिखी ये बात

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने गोवा में साउथ इंडियन स्टाइल में शादी की है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2022, 5:11 PM IST
MOUNI ROY WDIING
MOUNI ROY WDIING

कई हफ्तों से चली आ रही खबरों के बाद आखिरकार टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने शादी कर ली है। उन्होंने अपने लॉन्ग लविंग ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी की है। ये कपल 27 जनवरी को गोवा में पारंपरिक मलयाली समारोह में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गया। सूरज नांबियार साउथ इंडियन हैं जिसके चलते ये शादी साउथ इंडियन स्टाइल में हुई है। शादी की सारी रस्में मलयाली हैं। यहां तक की कपल का लुक भी पूरी तरह से साउथ को ध्यान में रखकर ही अपनाया गया है।

साउथ इंडियन ब्राइड बनीं मौनी रॉय की सिंपलिसिटी साफ झलक रही है। सिंपल लुक में भी मौनी स्टनिंग ब्राइड लग रही हैं। मौनी ने व्हाइट कलर में रेड बॉर्डर की खूबसूरत साड़ी पहनी है। अपने ब्राइड लुक को मौनी ने गोल्डन ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया है।

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जहां देखो वहां लोग कपल की तस्वीरों को साझा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खुद कपल ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरों को पोस्ट किया है। यहां तक की शादी में गेस्ट भी अपने-अपने ऑफीशियल अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

तस्वीरें शेयर करने के साथ ही सभी सेलेब्स कपल को ढेर सारी विशेज भी दे रहे हैं। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने कपल को शादी की बधाई देते हुए अपने ऑफीशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है।

स्मृति ने पोस्ट में बताया, कि 17 साल पहले मौनी उनकी जिंदगी में कैसे आई। उन्होंने पोस्ट में नवविवाहित जोड़े के सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। यह लड़की 17 साल पहले मेरे जीवन में आई थी, उन्होंने दावा किया था कि वह एक नौसिखिया थी, लेकिन उसकी बुद्धि ऐसी थी कि वह उन लोगों के बीच जीवन के सबक के साथ गर्मजोशी और बहुत खुशी लाई, जो उनके लिए एक दोस्त के रूप में भाग्यशाली हैं, जैसा कि परिवार।

आज वह एक नए सफर की शुरुआत कर रही है। भगवान कृपा करें और उन्हें सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। भगवान भला करे @ nambiar13 लव यू @imouniroy।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौनी रॉय एक बंगाली हैं जिसके चलते अभी बंगाली रिति-रिवाज के साथ भी कपल की एक और शादी होगी, जिसको लेकर भी फैंस में काफी एक्साइटमेंट है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन