बॉलीवुड

37 साल की नेहा ने गुपचुप रचाई शादी, 40 पार ये अभिनेत्रियां अभी तक हैं कुंवारी

नेहा ने 37 साल की उम्र में शादी करने का फैसता तो कर लिया लेकिन बॉलीवुड की कई और अभिनेत्रियां हैं जो 40 की उम्र पार करने के बाद भी अभी तक कुंवारी हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 May 2018, 3:35 PM IST
colarge
colarge

बॉलीवुड अभ‍िनेत्री सोनम कपूर के बाद अब और एक्ट्रेस के शादी करने की खबर सामने आई है। ये एक्ट्रेस है नेहा धूप‍िया। नेहा ने क्र‍िकेटर ब‍िशन स‍िंह बेदी के बेटे अंगद बेदी के साथ शादी की है। दोनों ने यह शादी गुपचुप तरीके से की, जिसकी जानकारी दोनों ने इंस्‍टाग्राम के जरिए दी है। नेहा ने 37 साल की उम्र में शादी करने का फैसता तो कर लिया लेकिन बॉलीवुड की ऐसी कई और अभिनेत्रियां हैं जो 40 की उम्र पार करने के बाद भी अभी तक कुंवारी हैं। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अभी तक सिंगल हैं।

तब्बू-
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू ने भी अभी तक शादी नहीं कि है। 46 वर्षीय तब्बू का नाम अजय देवगन के साथ जुड़ चुका है। यहीं नहीं उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अजय की वजह से वह अभी तक शादी नहीं कर सकीं।

सुष्मिता सेन-
इस लिस्ट में पहला नाम आता है मिस यूनिवर्स सुमिष्ता सेन का। सुष्मिता 42 साल की हो चुकी हैं लेकिन वह अभी तक कुंवारी हैं। बॉलीवुड में एक सफल पारी खेल चुकी सुष्मिता सामाजिक कार्यो से जुड़ी रहती हैं। उन्होंने भले ही शादी न की हो लेकिन उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया है। बता दें कि उनका नाम कई बार बॉलीवुड कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है।

नगमा-
साउथ एक्ट्रेस नगमा ने अपने बॉलीवुड में सलमान खान के साथ फिल्म 'बागी' से डेब्यू कर चुकी हैं। 43 वर्षीय नगमा ने दक्षिण भारत की फिल्मों में भी काम किया था फिलहाल राजनीति में सक्रिय नगमा ने अभी तक शादी के बारे में नहीं सोचा है।

अमीषा पटेल :
अमीषा पटेल 41 साल की हैं और सिंगल हैं। ऋतिक रोशन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी अभी तक शादी नहीं कि है।

नरगिस-
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फखरी 38 साल की हो चुकी हैं। लेकिन अभी तक वह सिंगल हैं। उनका नाम लंबे समय तक एक्टर उदय चोपड़ा के साथ जुड़ता रहा।

Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई