रानू मंडल (Ranu Mondal) हुई सोशल मीडिया से गायब बदतमीजी करने की वजह से हुई थी खूब ट्रोल
नई दिल्ली। सोशल मीडिया सेंसेशन के नाम से जाने जानी वाली रानू मंडल (Ranu Mondal) इन दिनों गायब हो गई है। लेकिन बीता हुआ साल यानी 2019 उनके नाम रहा है। हर न्यूज़ में रानू मंडल का नाम ही छाया रहता था। उनकी कहानी हर किसी को प्रेरित किया। वहीं बॉलीवुड में अपने सुरों से जादू चलाने वाले हिमेश रेशमिया (himesh reshammiya) ने उन्हें अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका तक दे दिया। जिसके बाद इंटरनेट पर रानू मंडल की खबरों की बाढ़ सी आ गई।
रानू मडंल (Ranu Mondal) को फिल्म में गाना गाने के ऑफर के बाद ऐसी खबरें आने लगी थी कि उनमें घमंड आ गया है। जिसकी वजह से वह काफी ट्रोल भी हुई थी। जिसका एक नमून सब देखा, दरअसल हुआ कुछ यूं कि रानू मंडल को एक महिला फैन ने कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी लेने के लिए पूछा था जिसके बाद वे उन पर भड़कती नजर आईं। इसका वीडियो कैमरे में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और अब इस पर लोगों ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल भी करना शुरू कर दिया है। साथ ही उन पर मीम्स बनाने भी शुरू कर दिए हैं।
यही नहीं बल्कि वह कई बार मीडिया के साथ भी बदतमीजी करती हुई दिखाई दी थी। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी लताड़ा गया था। उन पर मीम्स बनाने भी शुरू कर दिए हैं। रोज़ाना सोशल मीडिया पर रानू मंडल के मीम्स बनने थमे नहीं