बॉलीवुड

सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा, ‘सड़क 2’ का हाल देखकर चुप्पी साधे बॉलीवुड के लोग अब सुशांत के लिए CBI की मांग कर रहे

हाल ही में बॉलीवुड के कुछ स्टार्स ने भी सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग की थी। जिसमें वरुण धवन (Varun Dhawan), मौनी रॉय, अशोक पंडित (Ashoke Pandit) और अन्य स्टार्स शामिल थे।
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2020, 6:28 PM IST
varun_dhawan.jpg
sushant singh rajput death case

नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को दो महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन अभी भी उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। ऐसे में उनका परिवार उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए अपनी जी जान लगा रहा है। वह लगातार सुशांत की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में बॉलीवुड के कुछ स्टार्स ने भी सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग की थी। जिसमें वरुण धवन (Varun Dhawan), मौनी रॉय, अशोक पंडित (Ashoke Pandit) और अन्य स्टार्स शामिल थे। ऐसे में अब सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर बॉलीवुड के लोगों पर निशाना साधा है।

दरअसल, सोनू निगम ने एक फैन पेज ने एक ट्वीट (Sonu Nigam Tweet) किया है। जिसमें लिखा है, 'सड़क 2 के हश्र से बॉलीवुड माफिया को दस्तें लगी, सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर चुप्पी साधे बैठे बॉलीवुडिये अब एक के बाद एक अपनी धमड़ी संभालते हुए सुशांत की मौत की CBI से जांच करने की मांग कर रहे, हां हां दहशत बैठी? यह डर अच्छा लगता है।' यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसे ही कई लोगों कहना है कि सड़क 2 का हाल देखकर अब बॉलीवुड स्टार्स डर गए हैं और सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

वहीं, आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म सड़क 2 के ट्रेलर की बुरी तरह फजीहत हो गई है। हाल ही में महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म 'सड़क 2' (Sadak 2) का ट्रेलर रिलीज किया गया था। लेकिन ट्रेलर रिलीज होते ही लोगों का गुस्सा इस पर फूट पड़ा। इसका नतीजा ये हुआ कि 'सड़क 2' के ट्रेलर ने एक नया रिकॉर्ड बना डाला है। रिकॉर्ड ये है कि इस फिल्म का ट्रेलर दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा नापसंद किया जाने वाला वीडियो बन गया है। वहीं भारत में यह यूट्यूब पर सबसे ज्यादा डिसलाइक किए जाने वाला वीडियो है।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब