बॉलीवुड

मां शर्मिला के साथ पिता की कब्र पर दुआ करने पहुंची सोहा अली खान, शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान की आज डेथ एनिवर्सरी है। इस मौके पर सोहा अली खान पिता की कब्र पर बेटी इनाया और मां शर्मीला के साथ दुआ पढ़ते हुए नजर आईं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2021, 5:06 PM IST
Soha Ali khan tribute her father Mansoor Ali Khan Pataudi with mother
Soha ali khan with her Daughter and Mother

नई दिल्ली: एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने पिता मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) की 10वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर सोहा अली खान बेटी इनाया और मां शर्मीला के साथ पिता की कब्र पर पहुंची। यहां उन्होंने अपने पिता को याद किया दुआ अदा की। जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में सोहा अपने पिता मंसूर अली खान की कब्र पर दुआ पढ़ते हुए नजर आ रही हैं। उनके साथ उनकी बेटी इनाया नौमी खेमू और मां शर्मीला टैगोर भी हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा कि 'आप हमारे लिए तब तक मरे नहीं हैं जब तक हम आपको भूल नहीं जाते।' सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट किया है।

बता दें कि मंसूर अली खान पटौदी अपने समय के जाने माने क्रिकेटर थे। इसके साथ ही वे पटौदी खानदान के नौवे नवाब थे। साल 1969 में उन्होंने अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से शादी की थी। सबा अली खान, सोहा अली खान और सैफ अली खान दोनों के बच्चे हैं। आज मंसूर अली खान को दुनिया से गए हुए 10 साल हो चुके हैं। जहां आज उनकी बेटी सोहा ने उन्हें याद किया। वहीं, इन दिनों सैफ अली खान करीना कपूर के साथ देश से बाहर गए हुए हैं।

Updated on:
22 Sep 2021, 5:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा